फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mustard oil prices increased by Rs 9 in Himachal's ration depots

Mustard Oil Prices: हिमाचल के राशन डिपुओं में नौ रुपये बढ़े सरसों तेल के दाम

Fri, 13 Jan 2023 11:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Jan 2023 11:01 PM IST
सार

चुनाव के बीच रेट को कम किया गया था। लेकिन अब नई सरकार बनते ही खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से चुपचाप सरसों तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में 18 लाख से अधिक राशन कार्डधारक हैं। जिन्हें महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Mustard oil prices increased by Rs 9 in Himachal's ration depots
सरसों का तेल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में अब उपभोक्ताओं को सरसों तेल नौ रुपये महंगा मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से बढ़ी हुई कीमतें इसी माह से लागू कर दी हैं।  यही नहीं पीओएस मशीनों में भी बढ़ी हुई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। जिसके बाद एपीएल परिवारों को 142 और एनएफएसए को 132 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल मिलेगा। जिससे राशन कार्डधारकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। गौर रहे कि एपीएल धारकों को 133 रुपये और  एनएफएसए कार्ड धारकों को 123 रुपये प्रति लीटर सरसों का तेल मिलता था।

विज्ञापन


चुनाव के बीच रेट को कम किया गया था। लेकिन अब नई सरकार बनते ही खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से चुपचाप सरसों तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में 18 लाख से अधिक राशन कार्डधारक हैं। जिन्हें महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। वहीं, वर्तमान में भी लोगों को बढ़े हुए दाम पर ही सरसों तेल दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेल के दाम टेंडर पर निर्धारित होते हैं। जो हर माह बढ़ते-घटते हैं। लेकिन बीते दिनों चुनावों से पहले इसके दाम कम हुए थे। जो अब सरकार की ओर से फिर बढ़ा दिए गए हैं। उधर, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि राशन डिपुओं में आने वाले राशन और तेल के दाम ऑनलाइन अपडेट होते हैं। जिसका पता पीओएस मशीनों में ही लग पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed