फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Muslims offered fruit in bhagwan jagannath rath yatra at Nahan Sirmour

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खींचा रथ, चढ़ाया फलों का प्रसाद, मीठे पानी की सेवा की

Mon, 26 Jun 2023 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Jun 2023 10:23 AM IST
सार

अंजुमन इस्लामिया सोसायटी नाहन के प्रधान बॉबी अहमद ने भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं के लिए मीठे पानी (शरबत) की सेवा की गई। इसके साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भगवान जगन्नाथ के रथ को भी खींचा।

विज्ञापन
Muslims offered fruit in bhagwan jagannath rath yatra at Nahan Sirmour
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का स्वागत करते मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऐतिहासिक शहर नाहन में रविवार को भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की गवाह बनी। रथयात्रा में हिंदु, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ऐतिहासिक चौगान मैदान से माल रोड, गुन्नूघाट होते हुए पक्का टैंक के समीप पहुंचते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया। यहां भगवान जगन्नाथ को फलों का प्रसाद भेंट किया।

विज्ञापन


इस दौरान अंजुमन इस्लामिया सोसायटी नाहन के प्रधान बॉबी अहमद ने भगवान जगन्नाथ के जयकारे भी लगाए। यहां घंटों मुस्लिम समुदाय के लोग रथयात्रा के स्वागत के लिए जुटे रहे। श्रद्धालुओं के लिए मीठे पानी (शरबत) की सेवा की गई। इसके साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भगवान जगन्नाथ के रथ को भी खींचा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पक्का टैंक में अंजुमन इस्लामिया सोसायटी के प्रधान बॉबी अहमद, मुस्लिम सोसायटी नाहन के अध्यक्ष कैप्टन सलीम अहमद, अधिवक्ता शकील अहमद समेत मुस्लिम नवयुवक सोसायटी के कई पदाधिकारी और सदस्य स्वागत के लिए मौजूद रहे। इसके बाद कच्चा टैंक स्थित जामा मस्जिद के समीप भी रथयात्रा का स्वागत किया गया। अंजुमन इस्लामिया सोसायटी के प्रधान बॉबी अहमद और कैप्टन सलीम अहमद ने बताया कि ये काफी मुबारक दिन है।

हर साल समुदाय के लोग रथयात्रा का हिस्सा बनते आए हैं। नाहन शहर सदियों से आपसी भाईचारे का संदेश देता आया है। यहां सभी समुदाय के लोग एक-दूसरे के धार्मिक समेत अन्य आयोजनों में एकसाथ शिरकत करते आ रहे हैं। वहीं, भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा मंडल नाहन के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को पटका और टोपी पहनाकर सम्मान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed