फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mushroom Research Directorate prepared Flour: Now chapati will fulfill the deficiency of vitamin D, cholesterol will be under control

मशरूम अनुसंधान निदेशालय ने तैयार किया आटा: चपाती पूरी करेगी विटामिन डी की कमी, कंट्रोल में रहेगा कोलेस्ट्रॉल

Wed, 23 Mar 2022 10:37 AM IST
Krishan Singh सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Mar 2022 10:37 AM IST
सार

मशरूम अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट ने ज्वार, बाजरा, रागी और मशरूम (ढींगरी) पाउडर से ऐसा आटा तैयार किया है, जिससे न केवल विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकेगा बल्कि कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहेगा।

विज्ञापन
Mushroom Research Directorate prepared Flour: Now chapati will fulfill the deficiency of vitamin D, cholesterol will be under control
चपाती - फोटो : Istock

विस्तार

रोजाना खाई जाने वाली चपाती से भी अब विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकेगा। मशरूम अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट ने ज्वार, बाजरा, रागी और मशरूम (ढींगरी) पाउडर से ऐसा आटा तैयार किया है, जिससे न केवल विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकेगा बल्कि कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहेगा। इस आटे के सेवन से शरीर में न्यूट्रीशियन की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि अभी आटे या दालों में विटामिन डी नहीं मिलती।

विज्ञापन


मगर इस आटे में विटामिन डी के साथ शरीर के लिए जरूरी सभी तरह के पोषक तत्व होंगे, जो शरीर में बीमारियों को रोकने में मदद करेंगे। इस आटे को दो से तीन महीने के भीतर बाजार में उतारा जाएगा। इसके लिए जल्द ही निजी कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विटामिन डी हड्डियों के लिए सबसे बेहतर स्रोत होता है। यह सिर्फ धूप से ही मिल पाता है। एक अनुमान के अनुसार देश में 70 फीसदी लोगों में विटामिन डी की कमी है। मशरूम विटामिन डी के लिए सबसे बेहतर स्रोत माना जाता है। 
विज्ञापन


यह आटा विटामिन डी का अच्छा स्रोत होगा। यह हाई कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करेगा क्योंकि ढींगरी मशरूम में लोवास्टेकिंग नामक तत्व होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनुराधा, मशरूम निदेशालय चंबाघाट की वैज्ञानिक 

निदेशालय के वैज्ञानिकों ने मशरूम और अनाज को मिलाकर आटा तैयार किया है। यह आटा विटामिन डी का अच्छा स्रोत है। दो से तीन माह में यह आटा बाजार में आ जाएगा।
- डॉ. वीपी शर्मा, मशरूम निदेशालय चंबाघाट के निदेशक 

विटामिन डी की कमी के लक्षण
ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप)
थकान महसूस करना
जोड़ों और हड्डियों में दर्द होना
शरीर में झुर्रियां पड़ना
डिप्रेशन और तनाव होना
मांसपेशियां कमजोर होना
डायबिटीज होना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed