फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Murdered partner and set the body on fire in theog, accused absconding

Shimla News: साथी की हत्या कर शव को आग लगाई, आरोपी फरार

Wed, 31 Jan 2024 06:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jan 2024 06:47 PM IST
सार

शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के श्लोआ गांव में नेपाली मजदूर ने अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Murdered partner and set the body on fire in theog, accused absconding
हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के श्लोआ गांव में नेपाली मजदूर ने अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने तेजधार हथियार से हत्या की और शव को आग लगाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस थाना ठियोग में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने अधजला शव भी बरामद कर लिया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि विकास शर्मा पुत्र मोहन लाल शर्मा, गांव श्लोआ, तहसील ठियोग, जिला शिमला के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दर्ज मामले में विकास ने बताया कि वह लोक निर्माण विभाग में क्लास ए का ठेकेदार है। उसने अपने सेब के बगीचे में काम करने के लिए नेपाली मूल की लेबर रखी हुई है।

विज्ञापन


30 जनवरी सुबह करीब 9:00 बजे नेपाली मूल के व्यक्ति खेम ने विकास को फोन पर बताया कि प्रेम कॉन्टि नाम का नेपाली अपने डेरे में मृत पड़ा हुआ है और उसका साथी हेमराज नाम का नेपाली फरार है। उसने पूरे मामले की जानकारी विकास को दी और विकास ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना ठियोग में दी। विकास ने बताया कि तेजधार हथियार से हेमराज ने घटना को अंजाम दिया और शव को नष्ट करने के इरादे से उसे आग भी लगा दी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश कर रही है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना ठियोग में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed