{"_id":"650bd20f54ae22ab90052e19","slug":"murder-of-young-man-in-patlikuhal-sensation-spread-in-the-area-forensic-team-collected-evidence-on-the-spot-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पतलीकूहल में युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पतलीकूहल में युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Thu, 21 Sep 2023 11:29 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:29 AM IST
सार
प्रदेश के जिला कुल्लू के पतलीकूहल टैक्सी स्टैंड में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के पतलीकूहल टैक्सी स्टैंड में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह तड़के 3:00 से 4:00 बजे के आसपास पतलीकूहल थाना में सूचना मिली कि पतलीकूहल टैक्सी स्टैंड के पास किसी युवक का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच करने पर पता चला कि अनूप(26) पुत्र अमरचंद निवासी वशकोला की किसी ने हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात के बाद मंडी से पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि रात के समय टैक्सी स्टैंड में झगड़ा हुआ था और इसी दौरान युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस थाना से करीब 200 मीटर की दूरी पर बीच चौक पर यह वारदात हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों को पकड़ने की सूचना है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन