फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   municipal corporation shimla dead persons in BPL list Engine Ghar Sanjauli Shimla

नगर निगम शिमला: जिंदा लोगों को राशन नहीं, मर चुके बीपीएल सूची में शामिल

Thu, 16 Dec 2021 11:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Dec 2021 11:14 AM IST
सार

सभा के बीच जब 48 लोगों की पुरानी बीपीएल सूची खंगाली तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। वार्ड की बीपीएल सूची में बंगाला कालोनी के चार लोग ऐसे निकले जिनकी सालों पहले मौत हो चुकी थी। इनका नाम अब सूची से हटा दिया है।

विज्ञापन
municipal corporation shimla dead persons in BPL list Engine Ghar Sanjauli Shimla
इंजनघर वार्ड में पार्षद आरती चौहान ने लोगों से बीपीएल के लिए आवेदन लिए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला में गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाने के लिए आखिरकार पार्षदों की नींद टूटने लगी है। शहर के इंजनघर वार्ड में बुधवार को बीपीएल कार्ड बनाने के लिए पार्षद आरती चौहान की अगुवाई में वार्ड सभा बुलाई गई। बैठक शुरू होने से पहले ही मौके पर लोगों का हजूम उमड़ आया।

विज्ञापन


सभा के बीच जब 48 लोगों की पुरानी बीपीएल सूची खंगाली तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। वार्ड की बीपीएल सूची में बंगाला कालोनी के चार लोग ऐसे निकले जिनकी सालों पहले मौत हो चुकी थी। इनका नाम अब सूची से हटा दिया है। वहीं 12 परिवार शिमला छोड़कर जा चुके हैं। बैठक में पहुंचे लोगों ने बीपीएल कार्ड बनाने के लिए वार्ड सभा बुलाने में देरी पर सवाल उठाए। कहा कि जिंदा गरीब लोगों को सस्ता सरकारी राशन नहीं मिल रहा वहीं मर चुके लोग बीपीएल सूची में शामिल हैं। 
विज्ञापन


यदि यह पहले सूची से बाहर होते तो कई गरीब परिवारों को फायदा होता। स्थानीय पार्षद आरती चौहान ने मौके पर आए सभी लोगों के आवेदन लिए। इसमें 167 लोगों ने बीपीएल कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है। इनमें कुछेक ने मौके पर ही सभी जरूरी दस्तावेज भी जमा करवाए हैं। कई लोगों ने जल्द दस्तावेज देने को कहा है। इनके अलावा 32 परिवार ऐसे हैं जिन्होंने पुराने कार्ड रिन्यू करने के लिए आवेदन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम को भेजेंगे आवेदन: पार्षद
पार्षद आरती चौहान ने कहा कि यह सभी आवेदन अब नगर निगम को भेजे जाएंगे। निगम ने उनके वार्ड के लिए जो बीपीएल परिवारों की संख्या तय की है, वह कम है। हकीकत में इससे कई गुना ज्यादा आवेदन आ गए हैं। ऐसे में वार्ड के लिए बीपीएल परिवारों का कोटा बढ़ाने के लिए आवाज उठाई जाएगी। दूसरे वार्ड जहां गरीब नहीं है, उनका कोटा इंजनघर के लिए शिफ्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed