फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Municipal corporation elections become a question of prestige for Himachal Congress

सियासत : हिमाचल कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने नगर निगम चुनाव

Wed, 31 Mar 2021 11:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Mar 2021 11:09 AM IST
सार

  • पदाधिकारियों ने नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए मोर्चा संभाला
  • इस बार नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़े जा रहे हैं

विज्ञापन
Municipal corporation elections become a question of prestige for Himachal Congress
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए मोर्चा संभाल लिया है। पहले चरण में सोलन नगर निगम क्षेत्र में प्रचार करने के बाद अब दूसरे चरण में कांग्रेस नेता धर्मशाला में डट गए हैं। इस बार नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़े जा रहे हैं और कांग्रेस के लिए चारों नगर निगम के चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने सरकार पर दबाव बनाया था कि निगम के चुनाव पार्टी सिंबल पर करवाए जाएं। 

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी दो दिन के लिए पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए धर्मशाला में पसीना बहा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक धर्मशाला में बुधवार को प्रचार करने के बाद राठौर दो दिन पालमपुर में रहेंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी प्रचार में जुटेंगे।
विज्ञापन


दो दिन बाद फिर मंडी नगर निगम क्षेत्र में प्रचार होगा। कुलदीप राठौर कहते हैं कि धर्मशाला, पालमपुर और मंडी में दो- दो दिन प्रचार कररने के बाद अंतिम दिन सोलन में दोबारा प्रचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed