{"_id":"5f28095b8ebc3e63c03df735","slug":"mumbai-contractor-claims-17-crore-16-lakh-on-public-works-department-dharmapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के ठेकेदार ने लोनिवि धर्मपुर पर ठोका 17 करोड़ 16 लाख का क्लेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के ठेकेदार ने लोनिवि धर्मपुर पर ठोका 17 करोड़ 16 लाख का क्लेम
Mon, 03 Aug 2020 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Aug 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लोक निर्माण विभाग धर्मपुर पर मुंबई के एक ठेकेदार ने 17 करोड़ 16 लाख का क्लेम ठोका है। आरोप है कि हारसीपत्तन पुल के निर्माण संबंधित ड्राइंग और अन्य दस्तावेज उपलब्ध न करवाए जाने से उसका नुकसान हुआ है। सोमवार को उपमंडल में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आर्बिट्रेशन केस की पेशी हुई। इसमें मुंबई के ठेकेदार एसपी सिंगला तथा वकील मीरचंदानी शामिल हुए।
विज्ञापन
विभाग की ओर से सेवानिवृत्त इंजीनियर इन चीफ आर्बिट्रेशन बीडी जोशी, अधिशासी अभियंता जयपाल नायक, लेखाकार आकाश वर्मा और सहायक नेकराम भारद्वाज शामिल हुए। अब अगली पेशी 21 अगस्त तथा 11 सितंबर को रखी गई है। लोनिवि मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता ई. जयपाल नायक ने बताया कि ऐसे इस पेशी के लिए चंडीगढ़ या ऊना जाना पड़ता, लेकिन कोरोना की वजह से यह पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई है।
विज्ञापन