{"_id":"61bb5025817f4c767747ad07","slug":"multi-task-worker-recruitment-district-deputy-director-will-check-the-applications-work-will-have-to-be-completed-in-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टी टास्क वर्कर भर्ती: आवेदनों को जांचेंगे जिला उपनिदेशक, सात दिनों में पूरा करना होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टी टास्क वर्कर भर्ती: आवेदनों को जांचेंगे जिला उपनिदेशक, सात दिनों में पूरा करना होगा काम
Thu, 16 Dec 2021 08:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Dec 2021 08:11 PM IST
सार
सरकार ने शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के आठ हजार पद भरने का फैसला लिया है। चार हजार पद नियम 18 के तहत करुणामूलक आधार पर मुख्यमंत्री की संस्तुति पर भरे जाएंगे।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए आए आवेदनों की जिला उपनिदेशक शिक्षा जांच करेंगे। सरकार ने शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के आठ हजार पद भरने का फैसला लिया है। चार हजार पद नियम 18 के तहत करुणामूलक आधार पर मुख्यमंत्री की संस्तुति पर भरे जाएंगे। शेष चार हजार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय में 700 से अधिक आवेदन इस बाबत पहुंच चुके हैं। ऐसे में अब सरकार ने इन दस्तावेजों को जांचने का जिम्मा जिला उपनिदेशकों को सौंपने का फैसला लिया है। गुरुवार को उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपनिदेशकों को इस संदर्भ में पत्र जारी कर दिया गया है। सात दिनों के भीतर दस्तावेजों की जांच पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
क्वालिटी कंट्रोल बॉयोलिजिस्ट सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
वहीं, हिमाचल प्रदेश विवि में क्वालिटी कंट्रोल बायोलॉजिस्ट सर्टिफिकेट कोर्स के दूसरे बैच का शुभारंभ हो गया। बायोटेक विभाग ने वर्चुअल मोड से इसका शुभारंभ किया। इसमें पूरे प्रदेश भर के 25 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. एसएस कंवर ने इसका संचालन किया।
विज्ञापन