Una News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- पौंग डैम और बीबीएमबी से खींचकर ऊना लाएंगे पानी
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 15 से 20 दिन के भी विभोर साहिब से पानी ऊना लाने की परियोजना से जुड़ी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी, जोकि 50 से 60 करोड़ रुपये की होगी। इसको लेकर बीबीएमबी से भी बात की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊना जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पानी की समस्या का सदा के लिए निवारण किया जाएगा। इसके लिए पौंग डैम और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से खींचकर ऊना पानी लाएंगे। पानी पर हमारा हक है और इसपर कुंडली मारकर बैठने वालों की मनमानी नहीं चलेगी। पांच साल में जिले के किसी क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहेगी। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय ऊना के वार्षिक समारोह के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि 15 से 20 दिन के भी विभोर साहिब से पानी ऊना लाने की परियोजना से जुड़ी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी, जोकि 50 से 60 करोड़ रुपये की होगी। इसको लेकर बीबीएमबी से भी बात की जाएगी।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा अभी दो महीने हुए हैं, पांच साल काटने बहुत मुश्किल हैं। महिलाओं को 1,500 रुपये मिलने को लेकर धैर्य रखें। हम अपनी गारंटियों को मुहैया करवाएंगे और उसको लेकर कार्य चल रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला व प्रदेश में नशे के खिलाफ हमें एक निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए संकल्प लेते हुए एक अभियान चलाने की आवश्यकता है। आने वाले समय में मंदिरों, स्कूलों एवं कॉलेजों के समीप से शराब के ठेके भी हटाए जाएंगे और निश्चित दूरी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 6,000 अनाथ बच्चों को सरकार ने गोद लिया है, जिनके सभी प्रकार के खर्चे सरकार की ओर से वहन किए जाएंगे। कहा कि परिवहन विभाग में 19 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का पहला बेड़ा शामिल किया जा चुका है। इसके साथ इस वर्ष 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद भी की जाएगी।