फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh Agnihotri said Samples will go for water from stepwells, handpumps

Himachal News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- बावड़ियों, हैंडपंपों के पानी के लिए जाएंगे सैंपल

Mon, 24 Jul 2023 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jul 2023 09:56 PM IST
सार

बरसात में पीलिया और डायरिया फैलने की आशंका रहती है। ऐसे में सरकार ने लोगों को स्वच्छ पानी देने के लिए पानी के सैंपल एकत्र करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri said Samples will go for water from stepwells, handpumps
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बावड़ियों और हैंडपंप के पानी की जांच होगी। बरसात में पीलिया और डायरिया फैलने की आशंका रहती है। ऐसे में सरकार ने लोगों को स्वच्छ पानी देने के लिए पानी के सैंपल एकत्र करने का फैसला लिया है। अगर किसी हैंडपंप और बावड़ियों के पानी का सैंपल फेल होता है तो ऐसी स्थिति में लोगों को जागरूक करने के लिए स्रोत के साथ ही सूचना पट्टिकाएं लगाई जाएंगी। प्रदेश सरकार ने जल शक्ति विभाग को इस बारे में आदेश जारी किए हैं। वहीं, मंडल और उपमंडल स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को सैंपल जुटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


बरसात के चलते राजधानी शिमला, धर्मशाला, सिरमौर में पीलिया और डायरिया के मामले सामने आते हैं। राजधानी शिमला में एक बार पीलिया ने विकराल रूप धारण कर लिया था। कसुम्पटी, विकासनगर, छोटा शिमला, संजौली में सैंकड़ों लोग पीलिया से ग्रसित हो गए। यह बीमारी दृषित पानी के पीने से होती है। अस्पतालों में इन दिनों पीलिया और डायरिया के मामले आने लगे हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग को सैंपल जुटाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मंडल और उपमंडल स्तर पर दो दर्जन सैंपल एकत्र किए जाएंगे। अगर पानी पीने योग्य नहीं होता है, इस बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी इस अभियान में सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों को मिलेगा फिल्टर वाला पानी
प्रदेश सरकार ने लोगों को स्वच्छ पानी देने की पहल की है। राजभवन के समीप पानी का टैंक बनाया जा रहा है। यहां पानी को साफ करने के लिए उपकरण लगाए जा रहे हैं। पहले चरण में छोटा शिमला को फिल्टर पानी की सप्लाई होगी। इसके बाद अन्य जिलों में भी इस योजना को लागू किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed