{"_id":"662907fbc7952caba10e3518","slug":"mukesh-agnihotri-said-bjp-is-not-able-to-digest-the-respect-of-women-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- भाजपा को हजम नहीं हो रहा महिलाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- भाजपा को हजम नहीं हो रहा महिलाओं का सम्मान
Wed, 24 Apr 2024 06:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Apr 2024 06:54 PM IST
सार
प्रदेश की जनता के विश्वास से सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की गारंटियां याद दिलवाने वाले विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर नारी सम्मान की योजना को रुकवाने सबसे पहले चुनाव आयोग पहुंचे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की जनता के विश्वास से सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की गारंटियां याद दिलवाने वाले विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर नारी सम्मान की योजना को रुकवाने सबसे पहले चुनाव आयोग पहुंचे। जिससे प्रतीत होता है कि भाजपा को महिलाओं का सम्मान हजम नहीं हो रहा है। यह टिप्पणी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को खालाक्यार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए की। उन्होंने भाजपा को झूठ की फैक्ट्री करार देते हुए कहा कि भाजपा देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई को दूर करने का दुहाई दे कर सत्ता में आई थी।
विज्ञापन
उन्होंने नरेंद्र मोदी को तानाशाह प्रधानमंत्री करार देते हुए कहा कि देश में प्रजातंत्र खत्म होने के कगार पर है। देश में ईडी को तलवार की तरह प्रयोग में लाया जा रहा है। विरोधी पार्टियों के नेताओं को ईडी के खौफ से डराया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार तोड़ने का तानाबाना बुनने वाले छह विधायक अब विधानसभा की दहलीज भी लांघ नहीं पाएंंगे। विधानसभा अध्यक्ष के पास वह ताकत है कि मात्र 48 घंटे के घटनाक्रम ने ही बागियों को पूर्व विधायक बना कर रख दिया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, लोकसभा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन