{"_id":"63ff3abc925bb804790a2345","slug":"mukesh-agnihotri-made-in-charge-for-jalandhar-lok-sabha-by-election-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जालंधर लोकसभा उप चुनाव के लिए मुकेश अग्निहोत्री को बनाया प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जालंधर लोकसभा उप चुनाव के लिए मुकेश अग्निहोत्री को बनाया प्रभारी
Wed, 01 Mar 2023 08:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Mar 2023 08:23 PM IST
सार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और पंजाब नेतृत्व से चर्चा करने के बाद मुकेश अग्निहोत्री की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और पंजाब नेतृत्व से चर्चा करने के बाद मुकेश अग्निहोत्री की नियुक्ति को मंजूरी दी है। बता दें कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के कारण जालंधर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होने तय है। संतोख चौधरी का निधन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।
विज्ञापन
पंजाब बार्डर से सटे ऊना जिला से संबंध रखने वाले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस आलाकमान ने जालंधर उपचुनाव के लिए पार्टी प्रभारी नियुक्त किया है। मुकेश अग्निहोत्री की पंजाबी भाषा पर अच्छी पकड़ है। उत्तर भारत के तेजतर्रार नेताओं में मुकेश अग्निहोत्री शामिल हैं। बीते पांच वर्ष के दौरान नेता विपक्ष की भूमिका में मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रखा। इनकी आक्रामक शैली को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने इन्हें चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। मुकेश लगातार पांच बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।
विज्ञापन
हम जहां जाते हैं वहां जीत निश्चित होती है : मुकेश
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि जालंधर में लोकसभा के उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। हम जहां जाते हैं वहां जीत निश्चित होती है। उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रभारी बनाने पर मुकेश अग्निहोत्री ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। बुधवार दोपहर बाद सचिवालय में मीडिया से बातचीत में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल्द ही पंजाब कांग्रेस के नेताओं से चर्चा कर जीत का रोडमैप बनाया जाएगा। जालंधर जाकर सभी नेताओं से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस ने जीती थी। इसे दोबारा जीतेंगे। इसके लिए पूरी बिसात बिछाई जाएगी। उपचुनाव की घोषणा होते ही पूरी ताकत लगाई जाएगी।
विज्ञापन