{"_id":"61249342b525d67284186b57","slug":"muhurta-for-chota-snahan-in-manimahesh-s-dal-lake-from-august-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: मणिमहेश की डल झील में 29 अगस्त से छोटे स्नान का मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: मणिमहेश की डल झील में 29 अगस्त से छोटे स्नान का मुहूर्त
Tue, 24 Aug 2021 12:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:05 PM IST
सार
प्रशासन से अनुमति लेने वाले श्रद्धालु इस मुहूर्त में डल झील में जाकर स्नान कर पाएंगें। वैसे तो छोटे स्नान में हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से शिव भक्त अपनी छड़ी लेकर आते हैं।
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश की डल झील(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पवित्र मणिमहेश के छोटे स्नान (जन्माष्टमी) का शुभ मुहूर्त 29 अगस्त को रात 11:24 बजे शुरू होगा। यह मुहूर्त अगले दिन सोमवार को पूरा दिन रहेगा। जबकि, 30 अगस्त को रात 1:59 मिनट तक मुहूर्त रहेगा। पंडित विपन शर्मा ने बताया कि इस बार मणिमहेश के छोटे स्नान का काफी लंबा मुहूर्त है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए यात्रा पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
प्रशासन से अनुमति लेने वाले श्रद्धालु इस मुहूर्त में डल झील में जाकर स्नान कर पाएंगें। वैसे तो छोटे स्नान में हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से शिव भक्त अपनी छड़ी लेकर आते हैं। लेकिन, बीते डेढ़ दशक से कोरोना महामारी से पहले आम श्रद्धालु भी छोटे स्नान पर काफी तादाद पर आते रहे हैं।
विज्ञापन
पुराने जमाने में जन्माष्टमी और छोटे मेले पर साधु, संत हीयात्रा पर जाते थे। आम श्रद्धालु बड़े स्नान को जाते थे। जैसे-जैसे मणिमहेश की लोकप्रियता देश-विदेश में फैलने लगी तो श्रद्धालुओं की भीड़ साल दर साल बढ़ने लगी। और यह तादाद लाखों में पहुंच गई।
विज्ञापन
बीते साल कोविड महामारी के बाद चंद लोग ही प्राचीन परंपरा को निभा पाए। इस साल भी महामारी के चलते चंद लोग ही इस परंपरा को निभाएंगे। भरमौर के बुद्धिजीवी वर्ग ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने वालों और कोविड की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने वालों को मणिमहेश यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाए। जिससे मणिमहेश यात्रा के कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिल सके।