{"_id":"632c790bb9069353360a5fd3","slug":"mud-house-will-give-warmth-even-in-minus-degree-temperature-new-experience-for-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mud House Himachal: माइनस डिग्री तापमान में भी गर्माहट देगा मड हाउस, पर्यटकों के लिए नया अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mud House Himachal: माइनस डिग्री तापमान में भी गर्माहट देगा मड हाउस, पर्यटकों के लिए नया अनुभव
Fri, 23 Sep 2022 06:54 PM IST
Krishan Singh
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Sep 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मड हाउस
- फोटो :
संवाद
विस्तार
शीत मरुस्थल स्पीति घाटी में देश का पहला इग्लू नुमा मड हट्स बनने जा रहा है। यह मड हाउस जहां पर्यटकों को आकर्षित करेगा, वहीं पर्यटक यहां ठहरकर एक नया अनुभव ले सकेंगे। वैसे भी स्पीति घाटी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। अब इग्लू नुमा यह मड हाउस पर्यटकों के लिए अलग नई पहचान दिलाएगा। मड हाउस बनाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसमें पर्यटकों के लिए हर सुख सुविधाएं मुहैया होंगी। इससे पहले लाहौल-स्पीति जिले में बर्फ के बने इग्लू पर्यटकों को आकर्षित करने के जाते हैं, परंतु अब मिट्टी के बने ये हट्स पर्यटकों को अपनी ओर खींचने में अहम भूमिका निभाएंगे। देश-विदेश के पर्यटक जहां बर्फ के इग्लू के दीदार से कायल हुआ करते थे, वे अब इग्लू डिजाइन के मिट्टी के बने मड हाउस को भी देख सकेंगे।
वीडियो के लिए यहां क्लिक करें
इसे देखने और इसका अनुभव लेने के लिए पर्यटकों को शीत मरुस्थल स्पीति की वादियों में आना होगा। स्पीति घाटी में डेमुल पंचायत के नाशुंग गांव में कलजंग छोपेल (भीम ) पर्यटकों के लिए इस मड हट्स का निर्माण कर रहे हैं। इसमें पर्यटकों के ठहरने के लिए हर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मड हट्स के निर्माण में किसी पत्थर और सीमेंट का प्रयोग नहीं होगा, बल्कि इसके निर्माण में पहले तीन किस्मों की मिट्टी में घास का मिश्रण कर तैयार किया गया है। इसकी खासियत रहेगी कि बर्फबारी के दिनों माइनस तापमान में भी यह अंदर से गर्म रहेगा। कलजंग छोपेल(भीम) ने बताया कि इसमें पर्यटकों को सब तरह की सुविधा मिलेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि निर्माणाधीन इग्लू नुमा मड हट्स पर्यटकों के लिए नए अनुभव का अहसास दिलाएगा।