फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Report Card: Work done with the help of MP Fund, State Government; Central project did not come

MP Report Card: सांसद निधि, प्रदेश सरकार के सहयोग से किए काम; नहीं आया केंद्रीय प्रोजेक्ट

Wed, 13 Mar 2024 11:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 11:15 AM IST
सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय सीट से तीसरी बार सांसद बनने वाली एकमात्र महिला हैं। उन्होंने 2021 में हुए उपचुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद जीत हासिल की थी। हालांकि उनके इस कार्यकाल में मंडी को केंद्र से कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिल पाया।
 

विज्ञापन
MP Report Card: Work done with the help of MP Fund, State Government; Central project did not come
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र का खास रुतबा रहा है। यहीं से प्रदेश को अमृत कौर के रूप में पहली महिला सांसद और देश को पहली स्वास्थ्य मंत्री मिलीं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय सीट से तीसरी बार सांसद बनने वाली एकमात्र महिला हैं। उन्होंने 2021 में हुए उपचुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद जीत हासिल की थी। हालांकि उनके इस कार्यकाल में मंडी को केंद्र से कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिल पाया। प्रतिभा सिंह ने वर्ष 2021 में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बिग्रेडियर (रि.) खुशाल ठाकुर को 8766 मतों से पराजित किया था।

विज्ञापन

उन्होंने सत्ताधारी दल के प्रत्याशी को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। इस जीत को प्रतिभा सिंह ने अपने पति पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि बताया था। वीरभद्र सिंह परिवार का इस सीट पर दबदबा रहा है। तीन बार प्रतिभा सिंह तो तीन बार वीरभद्र सिंह इस सीट से सांसद रहे हैं। विपक्षी सांसद होने के चलते 2021 से 2024 के कार्यकाल में प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र में कोई बड़ा विकास कार्य तो नहीं करवा पाईं हैं, लेकिन सांसद निधि से काम कराए और संसद में क्षेत्र के मुद्दों को उठाया। 

विज्ञापन

 

सांसद का रिपोर्ट कार्ड

प्रतिभा सिंह    
उम्र- 67 वर्ष

संसदीय कामकाज (सेशन 7 से 15 *)
संसद में उपस्थिति     100 दिन
संसद में अनुपस्थित    40 दिन
प्रश्न पूछे    27
वाद-विवाद में हिस्सा    02
बिलों पर चर्चा    0
उपचुनाव में मिली जीत के बाद प्रतिभा सिंह संसद के 9 सत्रों में ही भाग ले पाईं। 
 

गोद ली पंचायतों को लगे पंख
मंडी की नौण व चौंतड़ा और कुल्लू जिला की गाहर पंचायत गोद ली है। नौण पंचायत में 43 योजनाएं चल रही हैं। 33 कार्य प्रगति पर और चार पूरे हैं। कुल 3.55 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। चौंतड़ा में 21 कामों पर 42.74 करोड़ खर्च हो चुके हैं। गाहर पंचायत में 70 फीसदी काम पूरे हो गए हैं। आपदा से 30 फीसदी काम प्रभावित हुआ।
 

विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र की मांगों और हकों के लिए संसद के भीतर और बाहर आवाज बुलंद की है। आपदा के दौरान प्रभावित स्थानों में पहुंचकर राहत भी पहुंचाई है। सांसद निधि से हरसंभव सहयोग किया है। प्रदेश सरकार के राहत पैकेज से भी मदद की है। मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी दिक्कतें दूर करने का प्रयास किया है। मंडी सीट के तहत आने वाले हर क्षेत्र को एक समान तवज्जो दी है।
-प्रतिभा सिंह, सांसद, मंडी

ये काम करवाए

  • केंद्र के समक्ष आपदा राहत का मामला जोरदार तरीके से उठाया
  • प्रदेश के हवाई अड्डों के विस्तारीकरण का मामला उठाया
  • पंचवक्त्र पुल रिकॉर्ड समय में तैयार करवाकर राहत दिलवाई
  • सांसद निधि बांटने में दिखाई तेजी
     

ये काम नहीं हुए पूरे

  • मंडी हवाई अड्डे के लिए धरातल पर प्रयास नहीं। 
  • अनछुए पर्यटन स्थलों को नहीं दिला पाईं पहचान।
  • वादे के अनुसार मंडी में नहीं बना पाईं निवास स्थान
  • भूभू जोत, जलोड़ी टनल के लिए कुछ नहीं किया

वर्ष           सांसद निधि मिली     खर्च राशि        स्वीकृति कार्य     पूरे हुए 
2021-22        02 करोड़               0.35 करोड़      57                  30
2022-23        2.50 करोड़            2.67  करोड़     399                146
2023-24         00                      0.06 करोड़         20                   0
 

2021 से 2024 तक कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह का कार्यकाल शून्य उपलब्धि का रहा है। जनता की मांगों को पेश तक नहीं कर पाई हैं। वह सिर्फ प्रदेश सरकार व संगठन के बीच ही उलझी रहीं। वादे तक पूरे नहीं कर पाई हैं। आपदा के दौरान सबसे अधिक नुकसान मंडी संसदीय क्षेत्र में हुआ, लेकिन सांसद प्रतिभा सिंह गायब रहीं। चुनाव नजदीक आने पर आखिरी समय में सक्रिय हुई हैं। प्रतिभा सिंह जनादेश पर खरी नहीं उतर पाई हैं। किसी भी मुद्दे पर कुछ नहीं किया है।   -खुशाल ठाकुर, 2021 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed