{"_id":"60e859568ebc3ed84776a19c","slug":"mp-ramswaroop-suicide-case-son-anand-swaroop-said-that-father-has-been-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद रामस्वरूप: बेटा आनंद बोले- आत्महत्या नहीं पिता की हुई है हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद रामस्वरूप: बेटा आनंद बोले- आत्महत्या नहीं पिता की हुई है हत्या
Sat, 10 Jul 2021 10:45 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/जोगिंद्रनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/जोगिंद्रनगर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:45 AM IST
सार
स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा के बेटे आनंद स्वरूप शर्मा ने कहा कि उनके पिता आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते थे। किसी साजिश के तहत उनकी हत्या हुई है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत पर बेटे आनंद स्वरूप शर्मा ने उनकी हत्या का शक जाहिर कर उच्च स्तरीय जांच की गुहार लगाई है। वह दिल्ली में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सहदेव सिंह से भी मिले हैं। आनंद का कहना है कि उनके पिता आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते थे। किसी साजिश के तहत उनकी हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को अपने स्टाफ के साथ भोजन करने के बाद उन्होंने आगामी दिन की रूपरेखा तैयार कर ली थी।
विज्ञापन
परिवार में भी सब ठीक था। ऐसे में उनके पिता की संदिग्ध मौत पर सवाल उठाना लाजिमी है। आनंद ने फोन पर बताया कि उन्होंने दिल्ली नोर्थ एवन्यू पुलिस थाने में पहुंचकर संदिग्ध मौत से संबंधित जानकारी हासिल की। पुलिस ने कोविड का हवाला देकर जांच रिपोर्ट देने में विलंब की बात कही। उन्होंने बताया कि वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिले और पिता की संदिग्ध मौत की उच्च स्तरीय जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वह दो दिन दिल्ली में ही रहेंगे। इस दौरान भाजपा के उच्चाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि आनंद स्वर्गीय रामस्वरूप के मझले बेटे हैं और मंडी में स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं। गौर हो कि रामस्वरूप शर्मा का शव 17 मार्च को दिल्ली स्थित गुमटी अपार्टमेंट में फंदे से लटका मिला था। दिल्ली पुलिस की गहन जांच चार माह से जारी है। गत चार अप्रैल को भी बेटे आनंद स्वरूप ने दिल्ली पहुंचकर पिता की संदिग्ध मौत पर पुलिस से जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग का जिक्र, फोरेंसिक और कॉल डिटेल रिपोर्ट लंबित
आंनद स्वरूप शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग का जिक्र है, लेकिन कॉल डिटेल और फोरेंसिक रिपोर्ट अभी तक पुलिस कार्यालय नहीं पहुंचने की जानकारी उन्हें नोर्थ एवन्यू पुलिस थाने के प्रभारी सहदेव सिंह से मिली है।