फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Pratibha Singh will go on Mandi district tour from today

Shimla News: आज से मंडी जिले के दौरे पर सांसद प्रतिभा सिंह, जयराम ठाकुर ने ये कहा

Thu, 01 Jun 2023 12:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Jun 2023 12:02 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रतिभा 1 जून को मंडी सदर से दौरा शुरू करेंगी। ढंडाल में पंचायत भवन की आधारशिला रखेंगी।

विज्ञापन
MP Pratibha Singh will go on Mandi district tour from today
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह अपने संसदीय क्षेत्र मंडी में गुरुवार से आपका सांसद आपके द्वार के तहत मंडी सदर, नाचन, सुंदरनगर व सराज का दौराकर जन संवाद और एमपी लेड की योजनाओं का शुभारंभ और लोगों को समर्पित करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रतिभा 1 जून को मंडी सदर से दौरा शुरू करेंगी। ढंडाल में पंचायत भवन की आधारशिला रखेंगी। इसके बाद नव निर्मित सौल खड़ बड़ोग सड़क को व कोटली के लोगों को गांव हाल्ट में बने राजस्व भवन को लोगों को समर्पित करेंगी।

विज्ञापन


ढंडाल संरहां सड़क लोगों को समर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर बाद 4 बजे सैन में नव निर्मित आयुष आयुर्वेद हेल्थ सेंटर लोगों को समर्पित करने के बाद जनसभा करेंगी। रात्रि विश्राम मंडी परिधिगृह रहेगा। दो जून को प्रतिभा नाचन विधानसभा क्षेत्र के कनैड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के अंडर 14 कन्या विद्यालय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगी। इसके बाद धनोटू में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करेंगी।
विज्ञापन


फंगवास में पंचायत भवन का शिलान्यास करने के बाद डोलधार में राजकीय हाई स्कूल के अंडर 14 साल की छात्राओं के खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगी। एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इसके बाद सुंदरनगर में जवाहर पार्क में आयोजित सुधांशु महाराज के समागम में भाग लेंगी। रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जून को मंडी सदर विधानसभा में धुआंदेवी मंदिर में दर्शन के बाद गोड़ानाल चंदह सड़क को जनता को समर्पित करने के बाद यहां नव निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगी व जनसभा को भी संबोधित करेंगी। बीर में ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगी।

दोपहर बाद 3 बजे धन्यरा में मुख्यमंत्री लोक भवन का शिलान्यास पंचायत भवन का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगी। सायं 4 30 बजे खलानु में राजस्व भवन, पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह ही रहेगा। 

 

जयराम दी सांसद को नसीहत, लोकतांत्रिक व्यवस्था पर रखें विश्वास

MP Pratibha Singh will go on Mandi district tour from today
जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

जोगिंद्रनगर में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि लगता है कांग्रेस सांसद को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास ही नहीं है। उनका प्रत्याशी हार जाए और दूसरा जीत जाए, ऐसे में उस विधानसभा हलके पर कलंक लगाना जैसे शब्दों का उच्चारण करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि हाल ही में सांसद प्रतिभा सिंह जोगिंद्रनगर दौरे पर आईं थीं और इस तरह का संबोधन किया था। उन्होंने सांसद को नसीहत दी है कि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास रखें।
2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 2014 और 2019 का इतिहास दोहराएगी तथा मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय विचित्र दौर से गुजर रहा है। लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हो रहा है कि छह माह सरकार को हो गए, लेकिन अब भी जो विकास की सौगातें पूर्व सरकार की ओर से दी गई थीं, उन्हें अब बंद किए जाने का सिलसिला जारी है। एक हजार के करीब संस्थान बंद किए जा चुके हैं। प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। विकास कार्यों के लिए धन का रोना रोया जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने पांच लाख नौकरियों के वादे को तो पूरा नहीं किया, लेकिन भाजपा के समय आउटसोर्स पर रखे पांच हजार कर्मियों को निकाल दिया। अब हालात ऐसे हैं कि हिम केयर योजना के लिए भी पैसे का इंतजाम करना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed