फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Pratibha singh unhappy for not being invited to Winter Carnival, seeks reply from SDM Manali

Kullu News: विंटर कार्निवाल में नहीं बुलाने पर उखड़ीं सांसद प्रतिभा, एसडीएम मनाली से मांगा जवाब

Mon, 20 Feb 2023 06:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Feb 2023 06:06 PM IST
सार

विंटर कार्निवाल 2023 में मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह को निमंत्रण न दिए जाने पर वह मनाली प्रशासन ने नाराज हैं। प्रतिभा सिंह ने मामले में मनाली एसडीएम से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
MP Pratibha singh unhappy for not being invited to Winter Carnival, seeks reply from SDM Manali
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंटर कार्निवाल 2023 में मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह को निमंत्रण न दिए जाने पर वह मनाली प्रशासन ने नाराज हैं। प्रतिभा सिंह ने मामले में मनाली एसडीएम से जवाब मांगा है। उन्होंने सोमवार को जिला विकास समन्वयन एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मनाली में इतना बड़ा कार्निवाल किया गया, जिसमें उन्हें किसी तरह का निमंत्रण पत्र नहीं दिया गया। न ही कोई फोन कॉल से सूचित किया। एसडीएम की ओर से किसी तरह का प्रोटोकॉल फॉलो नहीं किया गया। मसले को लेकर उपायुक्त आशुतोष गर्ग से भी बात की गई है। यह काफी गंभीर मसला है। उन्हें इसका जवाब देना होगा।

विज्ञापन


बैठक में सुंदर सिंह ठाकुर, सभी विधायक नदारद
जिला परिषद भवन में हुई बैठक में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर सहित सभी विधायक नदारद रहे। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी सांसद की बैठक से दूरी बनाए रखी। आनी और बंजार के विधायक भी बैठक में शामिल नहीं हुए। जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार ने भी बैठक में हाजिरी नहीं लगाई। उधर, प्रतिभा सिंह ने कहा कि पता किया जाएगा कि आखिर विधायक बैठक में शामिल क्यों नहीं हुए। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में आपसी समन्वय नहीं है और कांग्रेस के अंदर गुटबाजी साफ दिख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed