फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mp Pratibha Singh said that old pension will be restored if Congress government is formed in the state

MP Pratibha Statement: प्रतिभा सिंह बोलीं- प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर बहाल होगी पुरानी पेंशन

Wed, 29 Jun 2022 09:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jun 2022 09:16 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पांगी में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास करवाने में असफल रही है। देश में महंगाई चर्म पर है। 

विज्ञापन
mp Pratibha Singh said that old pension will be restored if Congress government is formed in the state
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पांगी में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास करवाने में असफल रही है। देश में महंगाई चर्म पर है। आम जनता परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार को इसकी चिंता नहीं है। वर्ष 2014 में हुए चुनाव में सुषमा स्वराज और स्मृति ईरानी ने कहा था कि भाजपा सरकार बनने पर घरेलू गैस सिलिंडर के दाम कम किए जाएंगे, लेकिन सरकार बनने पर दाम कम करने के बजाए और बढ़ा दिए गए।

विज्ञापन


महिलाओं को अपनी रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। पूर्व की यूपीए सरकार के समय में मनरेगा योजना न चलाई होती तो गरीबों को घर चलाने में मुश्किल हो सकती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकसर देशवासियों को अपने भाषणों में 15 लाख देने की बातें करते थे, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने एक बार भी इस विषय पर चर्चा नहीं की। प्रदेश की जयराम सरकार ने 70 हजार करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश को कर्ज में डुबा दिया है। भाजपा सरकार बिना बजट के घोषणाएं करके लोगों को गुमराह कर रही है। 
विज्ञापन


गुड़िया कांड को छोटी सी घटना कहना दुर्भाग्यजनक : जयराम 
वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के गुड़िया केस पर आए हाल ही के बयान से सियासी माहौल गरमा गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि गुड़िया कांड देश भर में बहुत बड़ा मुद्दा था, उसे छोटी सी घटना कहना सही नहीं है। वह प्रदेश का ही नहीं देश भर में बड़ा मामला था। उन्होंने कहा कि इसे छोटी सी घटना कहना बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed