फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP pratibha singh and vikramaditya singh in Delhi meeting with part highcommand

Shimla News: प्रतिभा, विक्रमादित्य दिल्ली रवाना, कांगड़ा की अनदेखी का उठा सकते हैं मामला

Thu, 12 Jan 2023 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 12 Jan 2023 10:57 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित अन्य मंत्रियों के दिल्ली से लौटते ही अब प्रतिभा के जाने से कांग्रेस की राजनीति गरमा गई है।

विज्ञापन
MP pratibha singh and vikramaditya singh in Delhi meeting with part highcommand
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र मंत्री विक्रमादित्य सिंह बुधवार दोपहर को शिमला से दिल्ली रवाना हुए। चर्चा है कि हाईकमान से कांगड़ा जिले की मंत्रिमंडल विस्तार में अनदेखी का मामला उठा सकते हैं। इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी प्रतिभा सिंह आभार जताएंगी। एक-दो दिन में दोनों के शिमला लौटने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित अन्य मंत्रियों के दिल्ली से लौटते ही अब प्रतिभा के जाने से कांग्रेस की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार को ही मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी के साथ शिमला लौटे हैं। सोमवार और मंगलवार को इन सभी ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान विक्रमादित्य सिंह राज्य सचिवालय में रहे। विक्रमादित्य ने विगत सोमवार को पूजा-अर्चना कर कामकाज संभाला। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी इस दौरान सचिवालय में ही थे। अब मुकेश ऊना जिले के दौरे पर हैं। बुधवार को प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली की राह पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने बताया कि दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह हाईकमान से जिला कांगड़ा के विधायकों को मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व देने को लेकर चर्चा कर सकती हैं। इसके अलावा 19 जनवरी को प्रस्तावित राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के हिमाचल में प्रवेश करने को लेकर भी चर्चा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed