{"_id":"5e0346428ebc3e87fc6b8aa2","slug":"moving-car-catches-fire-in-solan-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ोग में चलती गाड़ी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ोग में चलती गाड़ी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Wed, 25 Dec 2019 04:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 25 Dec 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सोलन के बड़ोग में एक गाड़ी में अचानक से आग लग गई जिस कारण गाड़ी को भारी नुकसान हो गया। हादसे के समय गाड़ी में अकेला चालक ही सवार था। चालक ने समय पर गाड़ी से कूदकर जान बचाई। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर सवा तीन बजे जब एक इनोवा गाड़ी चंडीगढ़ से सोलन की ओर आ रही थी तो बड़ोग के पास गाड़ी में अचानक से आग लग गई। गाड़ी को चलाने वाले करतार सिंह को आग लगने का पता भी नहीं चला। सड़क के साथ से गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक ने गाड़ी में आग लगने की सूचना तुरंत गाड़ी के मालिक को दी।
विज्ञापन
इसके बाद चालक गाड़ी सड़क के बीच में खड़ी कर उससे कूद गया। इसके बाद विभाग की टीम ने एक गाड़ी को लेकर आग बुझाने के लिए निकल पड़ी और आग पर काबू पाया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
उधर, अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन देवेंद्र दत्त ने बताया कि गाड़ी में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जाएगी।