शिमला: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे पांच सैलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:48 AM IST
सार
चंडीगढ़ से शिमला की तरफ आ रही कार जब सुबह करीब सात बजे 103 टनल के पास पहुंची तो अचानक कार (UP 81 CM 6052) के इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को सड़क किनारे लगा दिया और देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिरकर पूरी तरह जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला