फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mountain Goat Winter Expedition: 200 tourists toured Spiti for three days

माउंटेन गोट विंटर एक्सपीडिशन: 200 पर्यटकों ने तीन दिनों तक स्पीति के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया

Thu, 22 Feb 2024 02:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 02:27 PM IST
सार

रैली ताबो, काजा, फलदर मैदान, रंगरिक, मुरंग, चिचिम ब्रिज, कीह, लांगचा आदि स्थलों से होती हुई गुजरी। 

विज्ञापन
Mountain Goat Winter Expedition: 200 tourists toured Spiti for three days
माउंटेन गोट विंटर एक्सपीडिशन काजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

माउंटेन गोट विंटर एक्सपीडिशन के 11वें सीजन के तहत करीब 200 पर्यटकों ने तीन दिनों तक स्पीति के विभिन्न पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया। रैली ताबो, काजा, फलदर मैदान, रंगरिक, मुरंग, चिचिम ब्रिज, कीह, लांगचा आदि स्थलों से होती हुई गुजरी। गुरुवार को स्पीति से रामपुर के लिए एक्सपीडिशन को एडीसी राहुल जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि माउंटेन गोट विंटर एक्सपीडिशन इस साल 80 से अधिक गाड़ियों के साथ स्पीति पहुंचा।

विज्ञापन


स्पीति के पर्यटन को और मजबूत करने की दिशा में इस तरह के आयोजन बहुत मददगार साबित हो रहे हैं। पिछले कुछ सालों में विंटर टूरिज्म स्पीति में निखर रहा है। प्रदेश सरकार पर्यटन को विकसित करने के लिए आधारभूत ढांचा तैयार कर रही है। इस साल के बजट में काजा और चंद्रताल को टूरिज्म के हिसाब से और विकसित किया जाएगा।  एडीसी राहुल जैन ने कहा कि स्पीति में एक साथ 200 से अधिक लोगों को ग्रुप आने से यहां के लोगों को रोजगार भी मिलता है। वहीं स्पीति के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा भी मिलता है।  
विज्ञापन


 माउंटेन गोट विंटर एक्सपीडिशन की शुरुआत 2015 में सूरज तायल और शाश्वत गुप्ता की जोड़ी ने की थी। जहां सूरज ने ऑकलैंड यूनिवर्सिटी, न्यूजीलैंड से पर्यटन प्रबंधन में विशेषज्ञता हासिल की है, वहीं शाश्वत ने कार्डिफ यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड किंगडम से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। रोमांच व खतरों से भरपूर इस प्रकार की मोटर रैली के लिए सभी प्रतिभागियों को बेहतर तैयारी करवाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed