फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MoU will be signed with many countries to promote Buddhist tourism in the state

Tourism Conference Kullu: प्रदेश में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई देशों के साथ होंगे एमओयू

Fri, 25 Nov 2022 09:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Nov 2022 09:16 PM IST
सार

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म कान्फ्रेंस के शुभारंभ सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला एवं हिमाचल विवि के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल देवभूमि में पर्यटन विस्तार की संभावनाओं और मौजूदा स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

विज्ञापन
MoU will be signed with many countries to promote Buddhist tourism in the state
tourism conference kullu - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में पर्यटन को बढ़ाने और आधारभूत संरचना को मजबूती की मंशा से कुल्लू के रायसन में मंथन का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म कान्फ्रेंस के शुभारंभ सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला एवं हिमाचल विवि के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल देवभूमि में पर्यटन विस्तार की संभावनाओं और मौजूदा स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने खुलासा किया कि हिमाचल में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई देशों के साथ एमओयू (सहमति का समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।। 

विज्ञापन


प्रो. बंसल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सभी तरह के मौसम के लिए टूरिस्ट डेस्टिनेशन की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। कहा कि प्रदेश में हर तरह के पर्यटन की अपार संभावनाएं है। हिमाचल का केंद्रीय विश्व विद्यालय व प्रदेश पर्यटन विभाग मिलकर प्रदेश को पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। प्रदेश में किस तरह के पर्यटन को बढ़ावा देने की जरूरत है, हमें इस पर फोकस करने की जरूरत है। इसके लिए बेहतर सड़कों व स्टार स्तर के होटलों के निर्माण की आवश्यकता है। प्रदेश में अभी तक कोई भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का होटल नहीं है। 
विज्ञापन


राज्य में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बनने व बड़े स्तर के होटल बनने से पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को सर्किट टूरिज्म से जोड़ने के भी प्रयास हो रहे हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस में नौ तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इन तकनीकी सत्रों में हुए मंथन से एक प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कान्फ्रेंस के शुभारंभ सत्र में विशिष्ट अतिथि सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीडी शर्मा और पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार समेत प्रो. दीपक राज गुप्ता, प्रो. संदीप कुलश्रेष्ठ, प्रो. प्रशांत गौतम, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से विशाल सूद, पर्यटन विभाग के डीन प्रो. सुमन शर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ आशीष नाथ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed