फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MoU signed for developing airport at Mandi Himachal

हिमाचल के मंडी में हवाई अड्डा विकसित करने को समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

Wed, 15 Jan 2020 06:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jan 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
MoU signed for developing airport at Mandi Himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला मंडी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा विकसित करने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में हिमाचल सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। हिमाचल सरकार से निदेशक पर्यटन और नागरिक विमानन यूनुस और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से कार्यकारी निदेशक योजना एचएस बलहाड़ा ने प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा का विकास संयुक्त उद्यम कंपनी के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का 51 प्रतिशत हिस्सा होगा। 49 प्रतिशत राज्य सरकार या इसकी नामित एजेंसी के पास होगा। जेवीसी प्रारूप, वित्त, निर्माण, व्यावसायिक नागरिक विमानन के लिए हवाई अड्डा परियोजना को पूरा करने, रखरखाव, हवाई अड्डे के संचालन और प्रबंधन के कार्य करेगी। राज्य सरकार इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण करेगी और जेवीसी को हस्तांतरित करेगी। राज्य सरकार के उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed