{"_id":"6485ee4b2306f9735a0b9265","slug":"mother-sunita-dogra-birthday-son-aashish-free-bus-service-to-passengers-in-shimla-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: मां के जन्मदिन पर बेटे ने अपनी बस में सवारियों को कराया मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मां के जन्मदिन पर बेटे ने अपनी बस में सवारियों को कराया मुफ्त सफर
Sun, 11 Jun 2023 09:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Jun 2023 09:25 PM IST
सार
डोगरा बस के संचालक आशीष डोगरा ने बताया कि रविवार को उनकी मां सुनीता डोगरा का जन्मदिन था। एक दिन मां के नाम पर शहर में फ्री बस सर्विस देने का फैसला लिया।
विज्ञापन
डोगरा बस में सफर करते यात्री।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला में रविवार को डोगरा बस सर्विस में यात्रियों से किराया नहीं लिया गया। बस में कंडक्टर मौजूद था लेकिन सफर करने वालों से किराया नहीं वसूल रहा था। यात्री भी असमंजस में पड़ गए कि आखिर किराया क्यों नहीं लिया जा रहा। यात्रियों ने जब ड्राइवर-कंडक्टर से पूछा कि किराया न लेने का क्या कारण है तो जवाब मिला, आज हमारी मालकिन का जन्मदिन है, इसलिए पूरे दिन फ्री बस सर्विस है।
विज्ञापन
सुबह 7:40 पर बस संजौली से रवाना हुई और पूरे दिन मुद्रिका रूट (संजौली-छोटा शिमला-बस स्टैंड-लक्कड़ बाजार-संजौली) पर चलती रही। शाम 8:10 बजे बस लोकल बस स्टैंड से अंतिम चक्कर के लिए संजौली रवाना हुई। डोगरा बस के संचालक आशीष डोगरा ने बताया कि रविवार को उनकी मां सुनीता डोगरा का जन्मदिन था। मां पिछले एक महीने से उनकी बहन के पास बंगलूरू में हैं।
विज्ञापन
पिछले 25 सालों से बस का संचालन मां देख रही थीं। इस साल उन्होंने मुझे इसका जिम्मा सौंपा है। एक दिन मां के नाम पर शहर में फ्री बस सर्विस देने का फैसला लिया। बस के ड्राइवर और कंडक्टर की जोड़ी को लोग मामा-भांजा के नाम से पुकारते थे। चालक की कुछ साल पहले मौत हो गई। अब बुल्लेशाह बस में बतौर चालक और जय लाल (मामा) बतौर परिचालक सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन