फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mother of two children raped in Shimla Himachal Pradesh

शिमला: फेसबुक पर दोस्ती कर दो बच्चों की मां से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Sep 2021 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Sep 2021 12:43 PM IST
सार

सिरमौर जिले की रहने वाली पीड़ित महिला शिमला के उपनगर संजौली में रह रही है। पीड़ित महिला की उम्र 27 वर्ष है और वह दो बच्चों की मां है।

विज्ञापन
Mother of two children raped in Shimla Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला में दो बच्चों की मां से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिये दोस्ती कर उत्तर प्रदेश के एक युवक ने पीड़िता को दुष्कर्म का शिकार बनाया। शिमला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली का मूल निवासी है और शिमला में कारपेंटर का काम करता है। 

विज्ञापन


सिरमौर जिले की रहने वाली पीड़ित महिला शिमला के उपनगर संजौली में रह रही है। पीड़ित महिला की उम्र 27 वर्ष है और वह दो बच्चों की मां है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले पीड़ित महिला की फेसबुक के जरिये उत्तर प्रदेश के शामली निवासी मेहताब (24) से दोस्ती हुई थी। इस दोस्ती के बाद दोनों के बीच फोन पर भी बात होने लगी। आरोपी ने महिला को बताया कि वह शिमला में कारपेंटर का काम करता है और फिनगास्क इस्टेट में रह रहा है।
विज्ञापन


महिला के अनुसार तीन माह पहले शहर के कालीबाड़ी मंदिर में मेहताब उससे मिलने आया। इसके बाद मेहताब उसे आईजीएमसी की तरफ एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद वह दोनों कई बार मिले और मेहताब उसका शारीरिक शोषण करने लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि तीन माह से मेहताब उसके साथ जबरस्ती कर रहा है। एक सप्ताह में दो बार वह दुष्कर्म का शिकार हो रही है। मना करने पर आरोपी उसे पीटता है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। तंग आकर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।


डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिमला में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कारपेंटर का काम करता है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में आईपीसी की धारा 376, 506 व 323 में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed