फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   More than 40 people under investigation for converting black money into white in Himachal, police sent list to ED

हिमाचल: काले धन को सफेद करने पर 40 से ज्यादा लोग जांच की जद में, पुलिस ने ईडी को भेजी सूची

Wed, 20 Apr 2022 11:08 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Apr 2022 11:08 AM IST
सार

मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला का शक जताते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने छह नए मामलों की सूची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजी है, जिसमें 40 से ज्यादा लोगों के खिलाफ ईडी जांच करेगी। पुलिस ने ईडी को संबंधित दस्तावेजों का पुलिंदा भी भेजा है। 

विज्ञापन
More than 40 people under investigation for converting black money into white in Himachal, police sent list to ED
कालाधन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष 40 कारोबारी व अन्य लोग काला धन सफेद करने के आरोप में जांच की जद में आए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला का शक जताते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने छह नए मामलों की सूची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजी है, जिसमें 40 से ज्यादा लोगों के खिलाफ ईडी जांच करेगी। पुलिस ने ईडी को संबंधित दस्तावेजों का पुलिंदा भी भेजा है। इन सभी लोगों के खिलाफ पुलिस में अलग-अलग थानों में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस इन मामलों में आरोपियों की करीब चार करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति अटैच कर चुकी है। 

विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में शराब फैक्टरियों से जुड़े, खनन, निजी विश्वविद्यालय, बैंक आदि विभिन्न संस्थानों से जुड़े संचालकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को लपेटा गया है। इनके अलावा नशा तस्करी से जुड़े कारोबारी भी शामिल हैं। वर्ष 2021 से लेकर अब तक पुलिस प्रशासन ने सौ से ज्यादा आरोपियों की संपत्ति की जांच ईडी को सौंपी है। छह नए मामलों में शामिल 40 से ज्यादा लोगोें के खिलाफ पिछले कुछ समय में सोलन, परवाणू, ऊना, कालाअंब, डमटाल, हरोली, नादौन, नालागढ़, बद्दी आदि थानों में मामले दर्ज हैं। मानव भारती विश्वविद्यालय की 194 करोड़ की संपत्ति अटैच करने के बाद पुलिस विभाग ने मामले की तह तक जाने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जांच ईडी को सौंपनी शुरू कर दी है। कई की जेसीबी, ट्रक, जमीनें, नकदी, कार आदि संपत्ति को अटैच किया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस अवैध कारोबारियों और अपराधियों पर नकेल कस रही है। अपराध में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पहले चुनिंदा मामले ही ईडी को भेजे जाते थे, अब जहां भी धन शोधन का संदेह है, उसे ईडी को जांच के लिए भेजा जा रहा है। कुछ समय पहले 25 केस ईडी को भेजे थे, जिनमें से छह मामले हाल ही में भेजे गए हैं। - संजय कुंडू, डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी को वर्ष 2022 में भेजे गए ताजा मामले

किस-किस पर मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला की जांच        थाना
1 देवेंद्र कुमार, विजय कुमार, प्रवीण कुमार और भूपिंदर     नालागढ़
2. अमित पटियाल, नवीन कपूर, गौरव मिन्हास, महेश वालिया, राजेंद्र सिंह    रामशहर
3. महेंद्र सिंह, कमल किशोर, कुलविंद्र सिंह, मनोज कुमार    बद्दी
4. हरप्रीत सिंह, मनीष शर्मा, जगदीश सिंह, जसवीर सिंह, छोटू राम    हरोली
5. सोहन लाल, प्रदीप कुमार, जगदीश चंद, अच्छर सिंह और 25 अन्य    सुंदरनगर
6. रजत कुमार और कृत्रिम चंदेल    कांगड़ा    

2021 के मामले
1. चालक योगेंद्र पुत्र राम लाल, ठियोग    सोलन 
2. के/एम डिस्टेलरी परवाणू, चालक टिक्काराम    परवाणू
3. यूनीक फार्मूलेशन कंपनी पांवटा साहिब    पांवटा साहिब
4. ईसपुर कोऑपरेटिव सोसायटी    ऊना
5. ब्रांच मैनेजर केसीसीबी लि    ऊना
6. राकेश कुमार गोयल व रंजना गोयल    कालाअंब
7. लवजीत बचनी    डमटाल 
8. राजकुमार, धर्मेंद्र    डमटाल
9. रवीत कुमार, रेखा देवी, सेहरस्ता देवी    डमटाल 
10. विशाल शर्मा, प्यारे लाल, सुंदर कुमार    वेस्ट शिमला
11. राजेश कुमार, अश्वनी शर्मा, निर्मला देवी सहित 10 अन्य    तलाई
12. ओंकार चंद और राजेश    तलाई
13. अमीर कांत, अजय ग्रोवर और जय सिंह    ऊना 
14. गुरदीप सिंह, विशाल, मानव खन्ना, बलदीप सिंह, मोहिंद्र सिंह सहित 10 अन्य    ऊना
15. प्रदीप कुमार, कपिल शर्मा    गगरेट
16. दिनेश कुमार, हरप्रीत सिंह, हरकमल सिंह, श्रीराम    हरोली
17. अश्वनी कुमार और तिलक राज    ऊना
18. इंस्पेक्टर राजेश कुमार नादौन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed