फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   More than 100 people will not attend political meetings and weddings, SOP continues

राजनीतिक सभाओं और शादियों में नहीं जुटेंगे 100 से ज्यादा लोग, एसओपी जारी

Wed, 18 Nov 2020 10:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
More than 100 people will not attend political meetings and weddings, SOP continues
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में राजनीतिक सभाओं सहित शादी समारोह की धाम सहित तमाम तरह के सामाजिक, अकादमिक, खेल संबंधी, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक और अन्य तमाम तरह के इंडोर समारोहों में 100 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। हिमाचल सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बारे में नई एसओपी जारी कर दी है। किसी भी सभागार में उसकी क्षमता के आधे लोग ही शामिल हो सकेंगे। हाल में भी 100 से ज्यादा लोग एकत्र नहीं होंगे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ही प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


ऐसे तमाम इकट्ठा हुए लोगों को भी सामाजिक दूरी के नियम की अनुपालना करनी होगी। उन्हें ठीक से मास्क पहनना होगा। हाल और इंडोर में किए जाने वाले कार्यक्रमों में इन नियमों का पालन करना होगा। प्रदेश सरकार की ओर से पहले सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए 200 लोगों के एकत्र होने की अनुमति दी गई थी, लेकिन लोगों के शादी व अन्य कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ जुटने ने कोरोना संक्रमण फैला है। अब सरकार ने शादी तथा अन्य समारोहों में कैटरिंग का काम करने वाले लोगों के भी कोरोना टेस्ट करवाने की बात कही है। सरकार का कहना है कि अगर कोरोना संक्रमण के मामलों  में कमी नहीं आती है तो और ज्यादा सख्त कदम भी उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed