{"_id":"5f0da50f8017164ff1702fed","slug":"monsoon-to-pick-up-speed-in-himachal-from-july-16-heavy-rainfall-and-thunderstorm-warning-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 16 जुलाई से रफ्तार पकड़ेगा मानसून, दो दिन भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 16 जुलाई से रफ्तार पकड़ेगा मानसून, दो दिन भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी
Tue, 14 Jul 2020 05:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Jul 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बुधवार को हल्की बारिश के आसार हैं। गुरुवार से मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। 17 और 18 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। 20 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे हालांकि, बारिश नहीं हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा।
विज्ञापन
बीते दो दिनों से मौसम शुष्क बना रहने के चलते गर्मी में बढ़ोतरी हुई है। मैदानी जिलों के मौसम में उमस भी बढ़ गई है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.6, भुंतर में 35.1, बिलासपुर में 34.0, हमीरपुर-सुंदरनगर में 33.8, कांगड़ा में 33.6, चंबा में 33.3, सोलन-धर्मशाला में 31.2, नाहन में 29.5, कल्पा में 27.0, शिमला में 25.7, केलांग में 25.0 और डलहौजी में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन