{"_id":"64c7a68877e4d402950c9755","slug":"monsoon-season-himachal-clouds-rained-heavily-in-these-four-districts-from-june-24-to-july-31-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Season Himachal: 24 जून से 31 जुलाई चार जिलों में जमकर बरसे बादल, 133 फीसदी तक अधिक बारिश दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon Season Himachal: 24 जून से 31 जुलाई चार जिलों में जमकर बरसे बादल, 133 फीसदी तक अधिक बारिश दर्ज
Tue, 01 Aug 2023 10:53 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:53 AM IST
सार
प्रदेश में 24 जून से 31 जुलाई तक मानसून सीजन के दौरान शिमला, सोलन, सिरमौर और कुल्लू में बादल झमाझम बरसे हैं। इन चार जिलों में सामान्य से 120 से 133 फीसदी तक अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन
भूस्खलन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 24 जून से 31 जुलाई तक मानसून सीजन के दौरान शिमला, सोलन, सिरमौर और कुल्लू में बादल झमाझम बरसे हैं। इन चार जिलों में सामान्य से 120 से 133 फीसदी तक अधिक बारिश हुई। इस अवधि में प्रदेश भर में सामान्य से 56 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अभी तक 558.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस दौरान 357 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी आंकड़ों के अनुसार 24 जून से 31 जुलाई तक शिमला जिले में सामान्य से 133 फीसदी, सोलन में 123, सिरमौर में 120, किन्नौर में 118, कुल्लू में 114, बिलासपुर में 65, चंबा में 45, हमीरपुर में 46, कांगड़ा में 12, मंडी में 50 और ऊना में 18 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। लाहौल-स्पीति जिले में मानसून सीजन में सामान्य से चार फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
हिमाचल में इस वर्ष पहली बार जुलाई में भारी बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार जुलाई के दौरान सामान्य से 71 फीसदी अधिक बादल बरसे। एक से 31 जुलाई तक प्रदेश में 437.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 255.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। लगातार तीसरे वर्ष जुलाई में सामान्य से अधिक बादल बरसे हैं। 2021 और 2022 में सामान्य से अधिक बारिश हुई थी। इससे पहले के वर्षों में जुलाई के दौरान सामान्य से कम बादल ही बरसे हैं।
विज्ञापन
जुलाई के आखिरी सप्ताह में 24 फीसदी कम हुई बारिश
प्रदेश में जुलाई के आखिरी सप्ताह में मानसून कमजोर रहा। 25 से 31 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 24 फीसदी कम बादल बरसे। शिमला, सिरमौर और किन्नौर को छोड़कर शेष सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। पूरे सप्ताह में प्रदेश में 47.9 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि इस अवधि के दौरान 63.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।