फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Monsoon: Himachal received 325 percent more rainfall than normal in September, people lost lives,weather

मानसून: हिमाचल में सितंबर के चार दिन सामान्य से 325 फीसदी अधिक बरसे बादल, 20 जून से अब तक 355 लोगों की गई जान

Fri, 05 Sep 2025 02:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Sep 2025 02:02 PM IST
सार

 प्रदेश में जानलेवा बन चुके मानसून ने जमकर तबाही मचाई है। सितंबर के पांच दिनों में राज्य में सामान्य से 325 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Monsoon: Himachal received 325 percent more rainfall than normal in September, people lost lives,weather
हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जानलेवा बन चुके मानसून ने जमकर तबाही मचाई है। सितंबर के पांच दिनों में राज्य में सामान्य से 325 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 29.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया था लेकिन वास्तव में 125.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर जिले में सामान्य से 590, चंबा 177, हमीरपुर 281, कांगड़ा 32, किन्नाैर 255, कुल्लू 944, लाहाैल-स्पीति 419, मंडी 257, शिमला 561, सिरमाैर 446, सोलन 665 व ऊना में 188 अधिक बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

मानसून में अब तक 355 लोगों की हुई माैत, 3,787 करोड़ का नुकसान
 हिमाचल प्रदेश में जारी बारिश के बीच मानसून सीजन के दौरान अभी तक कुल 3787 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। इस मानसून सीजन में 20 जून से 4 सितंबर तक 355 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 416 लोग घायल हुए हैं। 49 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 161 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। प्रदेश में इस अवधि में बादल फटने की 50, बाढ़ की 95 और भूस्खलन की 130 घटनाएं हुई हैं। इनमें 1627 पक्के और 3567 कच्चे घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 447 दुकानों और 4510 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

11 सितंबर तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 11 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 8 व 9 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट है। वहीं बीती रात को बग्गी (जिला मंडी) 61.3, करसोग 24.2, धौलाकुआं 18.0, बुंटार 16.0, जोत 14.2, गोहर, रामपुर और मनाली 13.0, नयना देवी 12.8, जोगिंद्रनगर 10.0, मंडी 8.6, केलांग और रोहड़ू 8.0, ऊना 7.4, अघार में 6.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed