फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Monika gets hold medal in world police games held at Winnipeg Canada

Boxing Champion: स्वर्ण पदक विजेता मोनिका का रामपुर में भव्य स्वागत

Thu, 17 Aug 2023 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Aug 2023 05:40 PM IST
सार

मोनिका ने प्रारंभिक शिक्षा रामपुर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से की और उच्च शिक्षा रामपुर पीजी कॉलेज में ग्रहण की। अभी वह भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल चंडीगढ़ में सेवारत हैं।

विज्ञापन
Monika gets hold medal in world police games held at Winnipeg Canada
रामपुर पहुंचने पर स्कूल के बच्चों ने मोनिका नेगी का स्वागत किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वीरवार को रामपुर पहुंचीं ननखड़ी की मोनिका नेगी का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। दतात्रेय बॉक्सिंग क्लब दत्तनगर के अध्यक्ष सुंदर कपूर ने उन्हें बुशहरी टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


ननखड़ी ब्लॉक के पनेल गांव की मोनिका नेगी ने हाल ही में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में बॉक्सिंग मुकाबले में 81 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। मोनिका ने बच्चों, शिक्षकों और बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। छात्रों से कहा कि वे भी अपने लक्ष्य को साथ लेकर चलें और देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन


मोनिका ने प्रारंभिक शिक्षा रामपुर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से की और उच्च शिक्षा रामपुर पीजी कॉलेज में ग्रहण की। अभी वह भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल चंडीगढ़ में सेवारत हैं। इस मौके पर अजीत टेगटा, जसवीर ठाकुर, रितेश ठाकुर, बाबू राम, प्रवीन कुमार, अश्वनी शर्मा और निशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed