फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Model Code of Conduct comes into force on announcement of the byelection schedule in himachal, ban on transfer and new announcements

उपचुनाव: हिमाचल के आठ जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू, नई घोषणाओं पर रोक

Tue, 28 Sep 2021 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Sep 2021 10:23 PM IST
सार

उपचुनाव के लिए  प्रदेश के आठ जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही तबादलों से लेकर नई घोषणाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लग गई है। आचार संहिता लगते ही सीएम जयराम ठाकुर का किन्नौर दौरा भी रद्द हो गया है।

विज्ञापन
Model Code of Conduct comes into force on announcement of the byelection schedule in himachal, ban on transfer and new announcements
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का किन्नौर दौरा रद्द हो गया है। वहीं, आदर्श आचार संहिता लागू होते ही आठ जिलों में करोड़ाें के विकास कार्यों पर भी ब्रेक लग गया है। हालांकि पहले से चल रहे विकास कार्य जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब नई घोषणाएं नहीं कर पाएंगे। इसी के साथ ही 24 घंटे के अंदर सभी सरकारी होर्डिंग्स हटाने के आदेश जारी हुए हैं। राज्य सरकार और प्रशासन ने मंगलवार को ही इन्हें हटाना शुरू कर दिया है। जेसीसी की बैठक आगे टल गई है। अब यह नवंबर के दूसरे सप्ताह में हो सकती है। प्रदेश के करीब तीन लाख सरकारी कर्मचारियों को वित्तीय व अन्य लाभ के लिए अभी और इंतजार करना होगा।  

विज्ञापन


सरकार की महत्वाकांक्षी स्वर्ण जयंती रथ यात्रा भी और आगे सरक गई है। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में लगभग पांच हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाले थे, लेकिन इस पर भी अब संशय है।जनजातीय जिला किन्नौर में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को करोड़ों के शिलान्यास और उद्घाटन करने थे। लेकिन दिल्ली से चुनाव आयोग ने लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों की घोषणा कर दी।  इससे मुख्यमंत्री का दौरा रद्द हो गया और साथ ही करीब 28 योजनाओं विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन भी लटक गए हैं। उपचुनाव की तिथि घोषित होने पर शहरी विकास विभाग का 29 सितंबर को होने वाला स्थापना दिवस भी लटक गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उपचुनाव की घोषणा के बाद हिमाचल में टिकट के चाहवानों की धुकधुकी बढ़ी, जानें सियासी समीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिक्षा विभाग की भर्ती प्रभावित नहीं, कांस्टेबलों की भर्ती पर 29 को साफ होगी स्थिति 
 हिमाचल में होने जा रहे उपचुनावों के चलते शिक्षा विभाग की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कला और शारीरिक शिक्षकों की 1690 पदों पर की जाने वाले भर्ती प्रक्रिया को बीते दिनों ही शुरू कर दिया है। कला शिक्षकों के 820 और शारीरिक शिक्षकों के 870 पद जिलावार भरे जाने हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत भरे जाने वाले शेष करीब दो हजार पदों को भरने की प्रक्रिया अभी विभागीय स्तर पर जारी है। इस प्रक्रिया को पूरा करने में अभी करीब एक माह और समय लगेगा। ऐसे में चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही इस प्रक्रिया के पूरा होने की संभावना है। 1300 से ज्यादा कांस्टेबलों के पदों पर एक अक्तूबर से शुरू होने वाली भर्ती प्रक्रिया पर बुधवार को तस्वीर साफ होगी।


15 अक्तूबर से लैपटॉप बांटने की चुनाव आयोग से मांगेंगे मंजूरी
प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब 19 हजार मेधावियों को लैपटॉप वितरित करने की योजना भी उपचुनाव के चलते लटक सकती है। विभागीय अधिकारियों ने 15 अक्तूबर से लैपटॉप वितरण करने की योजना बनाई थी। अब उपचुनावों की घोषणा होते ही प्रदेश में लगी आचार संहिता के कारण यह आवंटन रुक सकता है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को दिए जाने वाले लैपटॉप के लिए वितरण के लिए आने वाले दिनों में चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी जाएगी।

कुल्लू दशहरा होगा, घोषणाएं नहीं कर पाएंगे मुख्यमंत्री 
 कुल्लू दशहरे का आयोजन 15 से 21 अक्तूबर के बीच होने जा रहा है। इसमें भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके मंत्री घोषणाएं नहीं कर पाएंगे। मंगलवार को ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दशहरा कमेटी की बैठक आयोजित की थी। इसमें उन्होंने दशहरे की तैयारियों पर समीक्षा की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed