{"_id":"648c65a60ca281e5190e23dd","slug":"mnrega-works-in-himachal-pradesh-centre-govt-gave-152-crore-rupee-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MNREGA: मनरेगा के काम पकड़ेंगे रफ्तार, केंद्र ने जारी किए 152.42 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MNREGA: मनरेगा के काम पकड़ेंगे रफ्तार, केंद्र ने जारी किए 152.42 करोड़
Sat, 17 Jun 2023 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:29 AM IST
सार
प्रदेश के कुछ जिलों में मनरेगा मजदूरों को दिहाड़ी नहीं मिली है। अब वह भी जारी हो जाएगी। इससे उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मनरेगा (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मनरेगा में रुके विकास कार्य अब रफ्तार पकड़ेंगे। केंद्र सरकार ने इस साल की पहली किस्त जारी कर दी है। कुल 152.42 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसमें सामग्री घटक के रूप में 135.31 करोड़ रुपये शामिल हैं। 17.10 करोड़ रुपये प्रशासनिक कंटीजेंसी के रूप में दिए गए हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के मनरेगा निदेशक धर्मवीर झा ने इस संबंध में प्रधान सचिव वित्त को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि कुशल और अर्धकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी सहित 75 फीसदी केंद्र सरकार का शेयर होगा तो 25 प्रतिशत राज्य सरकार को देना होगा। जिला स्तर पर निर्माण सामग्री का हिस्सा 40 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ना चाहिए। गौरतलब है कि प्रदेश के कुछ जिलों में मनरेगा मजदूरों को दिहाड़ी नहीं मिली है। अब वह भी जारी हो जाएगी। इससे उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मनरेगा के तहत सड़कों, पुलों, वर्षाशालिकाएं, रास्तों का निर्माण, टैंक आदि विकास कार्य किए जाते हैं। पैसा जारी होने से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों में तेजी आएगी। मनरेगा के तहत निर्माण सामग्री के अभाव में लंबे समय से काम अटके पड़े थे। केंद्र से यह राशि मिलते ही सभी विकास खंडों और पंचायतों को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन