फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLSM College Sundernagar President Dr. Hari Sen passes away

Mandi News: पूर्व सुकेत रियासत के राजा हरि सेन का दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन

Sat, 30 Mar 2024 05:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Mar 2024 05:55 PM IST
सार

 एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के अध्यक्ष डॉक्टर हरि सेन का शनिवार सुबह लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। उनकी मृत्यु की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
MLSM College Sundernagar President Dr. Hari Sen passes away
डॉक्टर हरि सेन(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व सुकेत (सुंदरनगर) रियासत के राजा एवं एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के अध्यक्ष डॉ. हरि सेन का शनिवार सुबह दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका जन्म 1955 में सुकेत के शाही परिवार में हुआ था, जो पूर्ववर्ती 11 तोपों की सलामी वाली रियासत थी। इसकी राजधानी सुंदरनगर शहर हुआ करती थी। सेन के पिता ललित सेन थे, जो मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार सांसद रहे। उनके दादा राजा लक्ष्मण सेन बहादुर (1895-1970) सुकेत के अंतिम शासक थे। सेन की मां कृष्णा कुमारी महारावल सर लक्ष्मण सिंह (डूंगरपुर के अंतिम शासक राजा) की दूसरी पत्नी की बेटी थीं।

विज्ञापन


सेन 18 अक्तूबर 1985 को सुकेत के 52वें राजा साहब के रूप में सुकेत की गद्दी पर बैठे। हरि सेन का विवाह प्रसिद्ध भारतीय समाजशास्त्री डॉ. राधिका चोपड़ा से हुआ है, जो पत्रकार प्राण चोपड़ा की बेटी भी हैं। हरि सेन सुंदरनगर में महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज के ट्रस्टी और अध्यक्ष भी थे। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डॉ. हरि सेन के निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed