फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA's Salary Will be deducted only 30 percent, Bill Passed In himachal Assembly

50 नहीं, 30 प्रतिशत ही कटेगा विधायकों का वेतन, बिल पास

Fri, 11 Sep 2020 05:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Sep 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
MLA's Salary Will be deducted only  30 percent, Bill Passed In himachal Assembly
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अब विधायकों का वेतन 50 नहीं, बल्कि 30 प्रतिशत ही कटेगा। शुक्रवार को विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन सदन में चर्चा के बाद विधायकों के वेतन में 30 फीसदी कटौती का यह बिल पारित कर दिया गया। सदन में कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस बिल में संशोधन का प्रस्ताव रखा कि विधायकों के वेतन से यह कटौती 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की जाए। माकपा विधायक राकेश सिंघा ने भी इसका समर्थन किया। इसे सेलेक्ट कमेटी को भेजने की भी मांग उठी। हालांकि, कुछ विधायकों ने इस पर आपत्ति भी की। 

विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि एतराज न हो तो इसे सेलेक्ट कमेटी को भेजा जा सकता है। विधायक स्वेच्छा से ज्यादा वेतन भी कटवा सकते हैं। इसके बाद सीएम ने बिल पारित करने का प्रस्ताव रखा। सदन ने इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस पर चर्चा में विधायक सुक्खू ने कहा कि मंत्रियों, विधायकों के वेतन में 30 प्रतिशत वेतन कटने की बातें हुई हैं। किसी भी कांग्रेस के विधायक ने वेतन वापस करने की बात नहीं की, जैसा कि कहा जा रहा है।
विज्ञापन


हम तो विकास के लिए जारी होने वाली विधायक निधि की बात कर रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि कम से कम 50 प्रतिशत वेतन कटौती हो और इस संशोधन पर विचार हो। बिल चाहे मंत्री के वेतन से संबंधित हो या विधायक के वेतन से, क्यों न इस बारे में कमेटी बने। बार-बार वेतन का मामले लाने से भी जनता में गलत संदेश जाता है। सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने कहा कि जो संपन्न विधायक हैं वे बढ़ोतरी कर सकते हैं, जिनके पास कोई साधन नहीं हैं, उनके बारे में विचार होना चाहिए। जगत सिंह नेगी ने कहा कि 50 प्रतिशत वेतन घटाने या नहीं घटाने का मामला सेलेक्ट कमेटी में भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर रही है। रोज शिलान्यास और उद्घाटन हो रहे हैं। लगता है कि पैसों की कमी नहीं है। फिर भी अपना योगदान देंगे। नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि विधायक वेतन अपने सामर्थ्य अनुसार ही कटवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्र कोरोना के चलते रोकना पड़ा, हम बिल लाने की स्थिति में नहीं थे। अब एक निर्णय पर हमें टिकना चाहिए, जो इससे ज्यादा कटवाना चाहें, कटवा सकते हैं। वह सभी कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त करते हैं। 


 

हम भगत सिंह पैदा करना चाहते हैं, मगर अपने घर में नहीं: सिंघा

माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि सुक्खू अच्छा मामला लाए हैं। अगर कोरोना से युद्ध हो रहा है तो बड़ी कुर्बानी की जरूरत है। हम चाहते हैं कि भगत सिंह जरूर पैदा हो, मगर पड़ोसी के घर में, अपने घर में नहीं। हम लोगों के प्रतिनिधि अगर लीड नहीं लेंगे तो इसका संदेश सही नहीं होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed