{"_id":"63c69927828b57768e55f7c6","slug":"mla-priority-meetings-will-now-be-held-on-february-1-and-2-the-government-changed-the-dates-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एक और दो फरवरी को होंगी अब विधायक प्राथमिकता बैठकें, सरकार ने तिर्थियों में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एक और दो फरवरी को होंगी अब विधायक प्राथमिकता बैठकें, सरकार ने तिर्थियों में किया बदलाव
Tue, 17 Jan 2023 06:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Jan 2023 06:19 PM IST
सार
विधायक प्राथमिकता बैठकों की तिथियों में बदलाव कर दिया है। अब 30 और 31 जनवरी की जगह एक और दो फरवरी को राज्य सचिवालय में बैठकें होंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने विधायक प्राथमिकता बैठकों की तिथियों में बदलाव कर दिया है। अब 30 और 31 जनवरी की जगह एक और दो फरवरी को राज्य सचिवालय में बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इन बैठकों में वार्षिक बजट 2023-24 के लिए विधायकों की प्राथमिकताएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
1 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक चंबा, शिमला और लाहौल-स्पीति तथा दोपहर बाद 2:00 बजे से 5:00 बजे तक ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और सिरमौर जिले के विधायकों के साथ बैठक होगी। 2 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कांगड़ा और किन्नौर तथा दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक सोलन, बिलासपुर और मंडी के विधायकों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन