फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Development Fund: Government released Rs 34.29 crore to 10 districts of the state

विधायक विकास निधि: सरकार ने प्रदेश के 10 जिलों को जारी किए 34.29 करोड़ रुपये

Sun, 28 Jan 2024 11:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Jan 2024 11:58 PM IST
सार

 प्रदेश के 10 जिलों के लिए कुल 34.29 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इनमें से 81.65 लाख रुपये मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना में खर्च किए जाएंगे। 

विज्ञापन
MLA Development Fund: Government released Rs 34.29 crore to 10 districts of the state
रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 विधायक प्राथमिकता बैठकों से पहले राज्य सरकार ने एमएलए निधि की चौथी किस्त जारी कर दी है। प्रदेश के 10 जिलों के लिए कुल 34.29 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इनमें से 81.65 लाख रुपये मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना में खर्च किए जाएंगे। योजना सलाहकार डॉ. बासु सूद ने किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों के उपायुक्तोें को एमएलए निधि की चौथी किस्त जारी कर दी है। जनजातीय जिलों के लिए अलग से फंड जारी होगा। उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि फंड का इस्तेमाल सिर्फ स्वीकृत योजनाओं के लिए ही करेंगे। मासिक प्रगति रिपोर्ट हर महीने 10 तारीख को योजना विभाग को भेजनी होगी।

विज्ञापन


राशि जारी होते ही भाजपा विधायक दल ने बदला फैसला
विधायक विकास निधि जारी होने के बाद भाजपा विधायक दल ने भी अपना फैसला बदल लिया है। भाजपा ने 28 जनवरी तक अल्टीमेटम दिया था। अब भाजपा विधायक दल ने यह तय किया है कि अब वे सोमवार से शुरू होने जा रही विधायक प्राथमिकता बैठकों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक दिन पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उन्होंने विधायक निधि रोकी नहीं है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कहा था कि अगर उनके पास कोई चिट्ठी है तो बताए। भाजपा बार-बार आरोप लगा रही थी कि सरकार ने विधायक निधि रोकी है।
विज्ञापन


किसको कितना फंड
बिलासपुर 210 लाख,
चंबा 226.80 लाख,
हमीरपुर 262.50 लाख,
कांगड़ा 787.50 लाख,
कुल्लू 210.00 लाख,
मंडी 525.00 लाख,
शिमला 420.00 लाख,
सिरमौर 262.50 लाख
साेलन 262.50
ऊना 262.50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed