फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Missing paraglider body found in jalsu jot chamba kangra Dhauladhar

जालसू जोत की पहाड़ियों में मिला लापता पायलट का शव

Sun, 30 May 2021 10:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 May 2021 10:31 PM IST
सार

48 वर्षीय पायलट रोहित भदोरिया पिछले कुछ वर्षों से अपने बेटे व पत्नी के साथ बीड़ में रह रहे थे। समय-समय पर बिलिंग से उड़ान भरते थे। आठ जनवरी को दोपहर बाद बिलिंग घाटी से उड़ान भरने के बाद रोहित का कुछ पता नहीं चला था।

विज्ञापन
Missing paraglider body found in jalsu jot chamba kangra Dhauladhar
रोहित के भाई अरविंदम और दोस्त विक्रम ने शव की शिनाख्त की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बिलिंग घाटी से आठ जनवरी को उड़ान भरने वाले बीड़ में रह रहे दिल्ली के रोहिणी इलाके के पायलट रोहित भदोरिया का शव रविवार को बैजनाथ पहुंच गया। शव गल-सड़ गया है। अस्थि पिंजर के रूप में इसे बोरी में डालकर लाया गया है। शव के पास पायलट का पैराग्लाइडर व कुछ अन्य सामान मिला है। रोहित के भाई अरविंदम और दोस्त विक्रम ने शव की शिनाख्त की है।

विज्ञापन


अब सोमवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में इसका पोस्टमार्टम होगा। 48 वर्षीय पायलट रोहित भदोरिया पिछले कुछ वर्षों से अपने बेटे व पत्नी के साथ बीड़ में रह रहे थे। समय-समय पर बिलिंग से उड़ान भरते थे। आठ जनवरी को दोपहर बाद बिलिंग घाटी से उड़ान भरने के बाद रोहित का कुछ पता नहीं चला था। उनके परिजनों व प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से एक सप्ताह तक तलाश जारी रखी थी। बाद में अप्रैल में उत्तराला गांव के ऊपर जालसू जोत मैं कुछ लोगों को पायलट का सामान मिला था। अब जालसू जोत पर बर्फ पिघलने के बाद गत शुक्रवार को एक व्यक्ति ने बीड़ में जालसू जीत की पहाड़ियों में शव के होने की सूचना दी।
विज्ञापन


दो पुलिस जवान पवन और गुरवचन तथा बीड़ के पांच युवक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। शनिवार को मौसम के अनुकूल न होने पर किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो सका था। रविवार दोपहर को इस टीम ने शव को बैजनाथ पहुंचाया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उतराला के लोक बहादुर ने 28 मई को प्रशासन को सूचित किया था कि जालसू जोत में किसी पायलट का शव है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक हुई 10 विदेशी पायलटों की मौत
बिलिंग घाटी में आज तक 10 विदेशी पायलट मौत का शिकार हो चुके हैं। एक ब्रिटिश पायलट जेओल किचन का शव आज तक नहीं मिला है। बिलिंग से पायलट के साथ टेंडम उड़ान भरने वाले चंडीगढ़ के एक व्यक्ति की बीड़ के समीप पत्थर में गिरने से मौत हो चुकी है। दो वर्ष पूर्व छोटा भंगाल के 24 वर्षीय पायलट फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरने के बाद मौत का ग्रास बन चुके हैं। हालांकि, यह साहसिक खेल घाटी में 80 के दशक में शुरू हो गया था, लेकिन पायलटों की मौतों का सिलसिला 2003 के बाद शुरू हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed