फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Minister Vikramaditya singh asked union minister Nitin Gadkari for 500 crores under CRIF

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने नितिन गडकरी से सीआरआईएफ के तहत मांगे 500 करोड़

Thu, 01 Jun 2023 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Jun 2023 08:28 PM IST
सार

विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से राज्य में सड़कों के विकास और सुधार के लिए केंद्र सरकार से केंद्रीय सड़क अधोसंरचना कोष (सीआरआईएफ) के तहत 500 करोड़ रुपये की मांग की। 

विज्ञापन
Minister Vikramaditya singh asked union minister Nitin Gadkari for 500 crores under CRIF
विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से राज्य में सड़कों के विकास और सुधार के लिए केंद्र सरकार से केंद्रीय सड़क अधोसंरचना कोष (सीआरआईएफ) के तहत 500 करोड़ रुपये की मांग की। राज्य में भारतमाला परियोजना के तहत सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत 1,254 किलोमीटर लंबी नौ सड़कों के प्रस्ताव को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह भी किया।विक्रमादित्य सिंह ने टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के उन्नयन और जिला ऊना में सीआरआईएफ के तहत स्वां नदी पर 560 मीटर लंबे पुल के निर्माण के राज्य के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए आदेश पारित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने बताया कि बिहरू से लठियानी राष्ट्रीय राजमार्ग-503-ए में 153 किलोमीटर लंबे मिसिंग लिंक के लिए मंजूरी भी लंबित है। उन्होंने संशोधित अनुमानों के कारण लंबित ठियोग बाईपास को शीघ्र ही स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री से वार्षिक योजना 2023-24 में नालागढ़ से स्वारघाट तक 31.275 किलोमीटर, कालाअंब-पांवटा साहिब-देहरादून का 50 किलोमीटर, अंब से ऊना और पंजाब सीमा से नादौन तक 85 किलोमीटर और 4 किलोमीटर के ऊना बाईपास भाग को राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन परियोजनाओं के तहत और नाहन से कुमारहट्टी तक 73 किलोमीटर, चक्की-बनीखेत-चंबा-भरमौर का 52 किलोमीटर, जलोड़ी पास में 4.20 किलोमीटर डबल लेन टनल के निर्माण को डबल लेन परियोजनाओं के तहत स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने वार्षिक योजना 2023-24 के तहत खड़ापत्थर में 2.80 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण के लिए परियोजना प्रबंधन एजेंसी को शामिल करने का भी आग्रह किया। विक्रमादित्य सिंह ने राज्य लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग विंग को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने लंबित परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed