{"_id":"6128f383ff8fc161547911c5","slug":"minister-suresh-bhardwaj-inspected-parala-mandi-taught-economics-lessons-to-apple-growers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश भारद्वाज ने किया पराला मंडी का निरीक्षण, सेब के कम दामों से आहत बागवानों को पढ़ाया अर्थशास्त्र का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश भारद्वाज ने किया पराला मंडी का निरीक्षण, सेब के कम दामों से आहत बागवानों को पढ़ाया अर्थशास्त्र का पाठ
Fri, 27 Aug 2021 09:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (शिमला)
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (शिमला)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Aug 2021 09:34 PM IST
सार
सुरेश भारद्वाज ने बताया कि मंडियों में सेब का रेट इकोनॉमिक्स के सिद्धांत डिमांड एंड सप्लाई पर निर्भर करता है। सेब की ज्यादा आमद से दाम गिर जाते हैं। दावा किया कि बढ़िया सेब को जो रेट शिमला की मंडियों में मिल रहे हैं, वही रेट दिल्ली सहित देश की बड़ी मंडियों में भी हैं।
विज्ञापन
मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया पराला मंडी का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडियों में सेब के दाम गिरने और आढ़तियों की मनमानी को लेकर अमर उजाला में खबरें प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को अधिकारियों की बैठक लेने के दूसरे दिन शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज व्यवस्थाओं का जायजा लेने मैदान में उतरे। भारद्वाज ने ठियोग की पराला मंडी का निरीक्षण किया। हालांकि, भारद्वाज के मंडी पहुंचने से पहले ही आढ़तियों को उनके आने की सूचना दी जा चुकी थी। सुरेश भारद्वाज ने बताया कि मंडियों में सेब का रेट इकोनॉमिक्स के सिद्धांत डिमांड एंड सप्लाई पर निर्भर करता है। सेब की ज्यादा आमद से दाम गिर जाते हैं। दावा किया कि बढ़िया सेब को जो रेट शिमला की मंडियों में मिल रहे हैं, वही रेट दिल्ली सहित देश की बड़ी मंडियों में भी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मंडी में आढ़तियों की मनमानी रोकने के लिए एपीएमसी को तुरंत सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। मंडी में पार्किंग की किल्लत के समाधान के लिए एसडीएम ठियोग को भूमि चयनित करने को कहा। मंडी के पास चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी के आढ़तियों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया। भारद्वाज ने सेब की पेटियां स्टोर करने का प्रबंध करने और बैंक की शाखा खुलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा, मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सेब बागवानों की समस्या केंद्र सरकार से उठाएंगे : कश्यप
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सेब सीजन के दौरान उत्पन्न स्थिति से वह भलीभांति परिचित हैं। प्रदेश के सेब बागवानों की समस्या को वह प्रदेश और केंद्र सरकार से तुरंत उठाएंगे, ताकि बागवानों को आर्थिक नुकसान न हो। कश्यप ने कहा कि सेब बागवानों की समस्या वह पहले ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उठा चुके हैं।
विज्ञापन