Himachal News: मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले- आयुष विभाग में डॉक्टरों और फार्मासिस्टों के 200 पद भरे जाएंगे
प्रदेश में जिला स्तर के अस्पतालों में चल रहे पंचकर्मा को भी केरल की तर्ज पर अपग्रेड किया जाएगा। पंचकर्मा ट्रीटमेंट को टूरिज्म से जोड़ा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योग एवं आयुष विभाग के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंडी के करसोग में कहा कि सूबे के आयुष विभाग में डॉक्टरों और फार्मासिस्टों के 200 पद जल्द भरे जाएंगे। विभाग में 150 पद डॉक्टरों और 50 फार्मासिस्टों के भरे जाएंगे। प्रदेश में जिला स्तर के अस्पतालों में चल रहे पंचकर्मा को भी केरल की तर्ज पर अपग्रेड किया जाएगा। पंचकर्मा ट्रीटमेंट को टूरिज्म से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पर्यटन निगम और अन्य निजी होटलों में पर्यटकों को केरल के आधार पर पंचकर्मा का उपचार मिलेगा। सरकार इस साल 20 हजार युवाओं को नौकरी देगी। इसी तरह से अगले पांच सालों में एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार देने के लिए सब कमेटी की बैठक हो चुकी है। इसमें नौकरियों को लेकर रोडमैप तैयार किया गया है।
औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को देंगे बढ़ावा, बंद पड़े उद्योग शुरू होंगे
उद्योग मंत्री ने कहा कि हिमाचल में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। बंद पड़े उद्योगों को फिर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए सरकार एक जैसे टैक्स मामलों में रियायत देकर उन्हें पुन: शुरू करेगी, ताकि कम निवेश के साथ अधिक लाभ प्राप्त हो सके। इसके साथ सरकार इस बात पर भी जोर दे रही है कि हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र ज्यादातर सीमावर्ती जगहों पर हैं, लेकिन इसके साथ पिछड़े क्षेत्रों में भी उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोर और लोकल बेस मैटीरियल वाले उद्योगों पर भी जोर दिया जाएगा।
पूर्व मंत्री मनसा राम के परिजनों से मिले
मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने करसोग में पूर्व मंत्री स्वर्गीय मनसा राम के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि करसोग क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश की जनता ने एक स्वच्छ व ईमानदार छवि वाले व्यक्तित्व को खोया है। इसकी कभी भरपाई नहीं की जा सकती। पूर्व मंत्री स्वर्गीय मनसा राम के साथ उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं। पूर्व मंत्री के निधन से कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति हुई है। कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार दु:ख के इस समय में पूर्व मंत्री के परिवार के साथ खड़ी है।