फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Minister Bikram Thakur embroiled in controversies for taking blessings from Ram Rahim

Kangra: राम रहीम से आशीर्वाद लेने पर विवादों में घिरे मंत्री बिक्रम ठाकुर

Sat, 29 Oct 2022 10:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, परापगुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, परापगुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Oct 2022 10:17 PM IST
सार

राम रहीम से जसवां परागपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की वर्चुअल हुई वार्तालाप विवादों में घिर गई है। वहीं इस वर्चुअल वार्ता का फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Minister Bikram Thakur embroiled in controversies for taking blessings from Ram Rahim
राम रहीम से आशीर्वाद लेने पर विवादों में घिरे मंत्री बिक्रम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से जसवां परागपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की वर्चुअल हुई वार्तालाप विवादों में घिर गई है। वहीं इस वर्चुअल वार्ता का फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल भाजपा नेता और परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर कांगड़ा जिले के परागपुर गांव में डेरे की एक शाखा में नाम चर्चा (सभा) में शामिल हुए थे और जिसमें उन्होंने राम रहीम से वर्चुअल वार्ता कर आशीर्वाद भी मांगा था।

विज्ञापन


मंत्री के इस वर्चुअल वार्ता की फोटो वायरल होने के कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने कई बड़े आरोप लगाए है। कांग्रेस नेताओं को कहना है कि भाजपा सत्ता पाने के मोह में किसी भी हद तक गिर सकती है। नारी सशक्तिकरण का दावा करने वाली भाजपा के मुखौटे का पर्दापाश भी उक्त वार्तालाप से उजागर होने से उनके चाल, चरित्र व चेहरे की सच्चाई भी जनता के सामने आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed