{"_id":"5e7e0f9c8ebc3e769728909e","slug":"milk-purchase-price-increased-by-two-rupees-per-liter-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दूध खरीद मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दूध खरीद मूल्य
Fri, 27 Mar 2020 08:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल प्रदेश दूध प्रसंघ ने प्रदेश के किसानों से दूध खरीद मूल्य में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। प्रसंघ ने निर्णय लिया है कि पहली अप्रैल से मिल्कफेड किसानों को चार प्रतिशत फैट और 8.5 प्रतिशत एसएनएफ वाले प्रति लीटर दूध के 25 रुपये 80 पैसे प्रति लीटर की जगह 27 रुपये 80 पैसे देगा देगा। प्रसंग के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने बताया कि इससे प्रदेश के लगभग 45 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। यह वृद्धि पेश किए गए बजट में घोषणा के अनुरूप की गई है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त मिल्कफेड ने दुग्ध सहकारी सभाओं के सोसायटी कमीशन में भी 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वर्तमान में मिल्कफेड द्वारा सहकारी सभाओं को 4.5 प्रतिशत सोसायटी कमीशन के रूप में दिया जा रहा है, जो 0.5 प्रतिशत बढ़ाने के बाद 5.0 प्रतिशत हो जाएगा और इसे भी 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन-कर्फ्यू के दौरान जो किसान पहले अन्य दुकानदारों, विक्रेताओं को दूध बेचते थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते दूध नहीं दे पा रहे हैं, उनका दूध मिल्कफेड खरीदेगा।
विज्ञापन