फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   middle bazar shimla nagar nigam commercial complex sealed by administration

Shimla News: धमाके के दूसरे दिन बंद रहा मिडल बाजार, संदिग्ध क्षेत्र अभी भी सील

Thu, 20 Jul 2023 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Jul 2023 11:45 AM IST
सार

नगर निगम के अनुसार जिस भवन में यह धमाका हुआ है, वह 1905 से पहले का बना हुआ है। नगर निगम ने इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी है।

विज्ञापन
middle bazar shimla nagar nigam commercial complex sealed by administration
शिमला के मिडल बाजार में हुए धमाके से मालरोड पर एक शो रूम के शीशे भी टूट गए थे। इस शो रूम का हिस्सा भी बुधवार को सील रहा। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी के मिडल बाजार में हुए धमाके के दूसरे दिन बुधवार को मिडल बाजार बंद रहा। धमाके में कारोबारी की मौत के चलते कारोबारियों ने दुकानें बंद रखीं। पुलिस ने भी शिवमंदिर के पास का बाजार जांच के लिए सील रखा। मालरोड पर भी प्रभावित दुकानों वाले क्षेत्र को सील किया गया है। इनमें दुकानदारों को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन


मौके पर सुबह से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। धमाके से 70 मीटर की दूरी पर बने भवनों के शीशे और सीलिंग तक टूट गई है। इसके अलावा जिस भवन की धरातल मंजिल में यह धमाका हुआ, उसकी चौथी मंजिल तक के शीशे टूट चुके हैैं। बुधवार सुबह ही कारोबारी मौके पर पहुंचे और पुलिस की देखरेख में कुछेक ने अपना सामान समेटा।
विज्ञापन


सुबह करीब 11:30 बजे महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल भी मौके पर पहुंची तथा प्रभावितों से बात कर उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। महापौर ने रेस्तरां का फूड लाइसेंस भी चेक करवाया जो सही पाया गया। नगर निगम के अनुसार जिस भवन में यह धमाका हुआ है, वह 1905 से पहले का बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी है। धमाके के बाद यह भवन और साथ लगते अन्य भवन कितने सुरक्षित हैं, इसकी अभी जांच होना बाकी है।  नगर निगम वास्तुकार महबूब शेख ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है। सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट जांच के बाद ही दे पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed