{"_id":"6602c7c677176797010ca105","slug":"mid-day-meal-worker-s-daughter-became-a-bank-officer-this-is-how-she-achieved-her-position-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: मिड-डे मील वर्कर की बेटी बनीं बैंक ऑफिसर, ऐसे हासिल किया मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: मिड-डे मील वर्कर की बेटी बनीं बैंक ऑफिसर, ऐसे हासिल किया मुकाम
Tue, 26 Mar 2024 06:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Mar 2024 06:34 PM IST
सार
चंबा जिले की ग्राम पंचायत सेरी की अंजली शर्मा बैंक में अफसर बनी हैं। बैंक अफसर बनकर गांव आने पर लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ बैंक अधिकारी अंजली शर्मा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत सेरी की अंजली शर्मा बैंक में अफसर बनी हैं। बैंक अफसर बनकर गांव आने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। युवती के माता-पिता सेरी स्कूल में मिड-डे मील वर्कर हैं। अंजलि ने बताया कि उनके परिवार में पांच बहनें एक भाई है। माता और पिता मिड-डे मील का काम कर बच्चों की पढ़ाई और परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने प्राथमिक से लेकर दसवीं तक की शिक्षा सेरी स्कूल से प्राप्त की। दसवीं के बाद ब्लॉक लेवल का एक टेस्ट दिया, इसमें वह अव्वल रहीं। इसके बाद डीसीएम जीपीएस लचोड़ी ने अंजलि को मुफ्त पढ़ने का न्योता दिया। 12वीं की शिक्षा डीसीएम जीपीएस लचोड़ी से उत्तीर्ण की। अंजलि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपनी बहन के घर मंडी चली गईं। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी से शिक्षा प्राप्त की।
विज्ञापन