फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   member caught red handed taking bribe in dc Office Shimla

Shimla News: डीसी कार्यालय में वक्फ बोर्ड का अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 19 Jan 2023 07:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Jan 2023 07:16 PM IST
सार

गुरुवार दोपहर करीब एक बजे यह अधिकारी दस्तावेज लेकर चक्कर स्थित कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय पहुंचा तो उसी समय विजिलेंस ने इसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

विज्ञापन
member caught red handed taking bribe in dc Office Shimla
रिश्वत(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को वक्फ बोर्ड के एस्टेट ऑफिसर सादिक मोहम्मद (48) को उपायुक्त कार्यालय में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस अधिकारी ने एक व्यक्ति से वक्फ  बोर्ड की संपत्ति के एक फ्लैट के लीज एग्रीमेंट के नवीकरण के लिए रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने इसे दबोचने के लिए जाल बिछाया था। 

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब एक बजे यह अधिकारी दस्तावेज लेकर चक्कर स्थित कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय पहुंचा तो उसी समय विजिलेंस ने इसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस अब आरोपी की चल व अचल संपत्ति को खंगालने में भी जुटी है। विजिलेंस की एडीजी सतवंत अटवाल ने कहा कि आरोपी सादिक मोहम्मद को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी कार्यालय छोड़कर रिश्वत लेने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचा था। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed