{"_id":"63c925e296e5e005264fcaee","slug":"member-caught-red-handed-taking-bribe-in-dc-office-shimla-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: डीसी कार्यालय में वक्फ बोर्ड का अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: डीसी कार्यालय में वक्फ बोर्ड का अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Thu, 19 Jan 2023 07:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Jan 2023 07:16 PM IST
सार
गुरुवार दोपहर करीब एक बजे यह अधिकारी दस्तावेज लेकर चक्कर स्थित कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय पहुंचा तो उसी समय विजिलेंस ने इसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
रिश्वत(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को वक्फ बोर्ड के एस्टेट ऑफिसर सादिक मोहम्मद (48) को उपायुक्त कार्यालय में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस अधिकारी ने एक व्यक्ति से वक्फ बोर्ड की संपत्ति के एक फ्लैट के लीज एग्रीमेंट के नवीकरण के लिए रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने इसे दबोचने के लिए जाल बिछाया था।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर करीब एक बजे यह अधिकारी दस्तावेज लेकर चक्कर स्थित कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय पहुंचा तो उसी समय विजिलेंस ने इसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस अब आरोपी की चल व अचल संपत्ति को खंगालने में भी जुटी है। विजिलेंस की एडीजी सतवंत अटवाल ने कहा कि आरोपी सादिक मोहम्मद को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी कार्यालय छोड़कर रिश्वत लेने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचा था। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन